Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
घर में कैसे करें महंगी कालीन की देखभाल
घर के कमरे में अगर महंगी कालीन बिछी हो तो कमरे के लुक में जान आ जाती है। बाजारो में कालीन काफी मात्रा में और काफी महंगे तथा सस्ते दामों में उपलब्ध है। अगर आपके घर पर ही कोई महंगी कालीन बिछी है या फिर आप कालीन बिछाने का नया-नया अनुभव है तो, आप उसे साफ करने के बारे में जरुर सोंच रही होगीं। दरी या कालीन चाहे जिस भी मटीरियल की बनी हो लेकिन उसे साफ करना अच्छी तरीके से आना चाहिये। आज हम आपको बातएंगे कुछ ऐसे तरीके जिससे आप अपनी महंगी कालीन को आराम से घर में साफ कर सकती हैं।

घर में कैसे करें महंगी कालीन की देखभाल
1. डस्टिंग और धुलाई: कालीन को धोने से पहले उसमें से सारी धूल-मिट्टी को वैक्यूम क्लीनर से बाहर निकाल लीजिये। इससे धोने में आसानी आएगी। अब कालीन को किसी शैंपू से धोएं। ड्राइंग रूम में सोफे को किस तरफ रखें
2. सुखाना- सुखाने के लिये कालीन को कभी भी निचोड़ना नहीं चाहिये। उसे बस ऊपर किसी तार पर लटका दें और हल्के हाथों से दबा कर उसका पानी निकाल लें। हवा में कालीन को सुखाने में लगभग 24 से 48 घंटे लग सकते हैं। महंगी कालीन को डायरेक्ट सूरज की रौशनी में ना सुखाएं । ऐसे करें घर पर दरी को साफ
3. वैक्यूम क्लीनर- अगर आपके पास थोड़ा सा भी समय हो तो अपनी महंगी कालीन को वैक्यूम क्लीनर से हफ्ते में 1 दिन साफ कर लिया करें। इससे आपको उसे साफ रखने में मदद मिलेगी और उसे धोने की इतनी जल्दी आवश्यकता नहीं पडे़गी।
4. प्रोफेशनल की सहायता लें- अगर आप अपनी कालीन को नहीं धो सकती तो, इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कालीन धोने वाले प्रोफेशनल को घर पर बुलाएं या फिर उन्हें अपनी कालीन खुद धोने को दे दें। इससे कालीन धोते वक्त खराब नहीं होगी।
5. पालतू जानवरों की देखभाल- कालीन पर अपने पालतू जानवरों को छोड़ने से पहले सोंच लें। वे उन्हें काट सकते हैं, उन पर पेशाब कर के गंदा कर सकते हैं और इससे आपकी महंगी कालीन दो ही दिन में खराब सी दिखाई पड़ने लगेगी। इसलिये पालतू जानवरों को दूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
