Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लकड़ी के फर्नीचर को कैसे करें मेंटेन
घरों में लकड़ी का फर्नीचर होने पर क्लासी और रॉयल लुक आता है। यह घर में वास्तुकला और पुराने काल का मिश्रण प्रदर्शित करता है। पुराना लकड़ी का फर्नीच्र भी आजकल काफी ज्यादा डिमांड में है और हर किसी को पसंद आता है। लेकिन लकड़ी के फर्नीचर में रख - रखाव सबसे ज्यादा करना पड़ता है। इसका रखरखाव और सफाई काफी कठिन होती है। इसमें कई तरीके की दिक्कतें भी आती हैं - जैसे : दीमक लगना, धूल घुस जाना, आदि।
समय बीतने के साथ - साथ लकड़ी के फर्नीचर की चमक जाने लगती है, इसलिए उसको हर दो से तीन साल में पेंट करवाना भी जरूरी होता है। कई बार डाईनिंग या सेंट्रल टेबल आदि पर चाय या कॉफी के दाग भी पड़ जाते है जिससे फर्नीचर की चमक भद्दी पड़त जाती है। यहां कुछ तरीके बताएं जा रहे हैं जिनसे आप फर्नीचर को साफ, चमकदार और स्टेनलेस बनाकर रख सकते हैं :

1) मिनरल ऑयल और नींबू
मिनरल ऑयल और नींबू को सही मात्रा में मिला लें और इसे लकड़ी के फर्नीचर पर लगाएं। इससे फर्नीचर पर जमा धूल दूर हो जाएगी और वह चमक उठेंगे। नींबू को क्लींनिग एजेंट के रूप में जाना जाता है। इसे लगाने के बाद साफ कपड़े से पोंछ लें। इसे फर्नीचर के हर कोने में लगाएं ताकि बाद में वह भद्दा न लगें। इस प्रक्रिया को दो से तीन बार करें ताकि अच्छी चमक आ सकें।

2) पेट्रोलियम जैली
पेट्रोलियम जैली, एक प्रकार का ऑयल गुणों वाला प्राकृतिक पदार्थ होता है जिसे लगाने से फर्नीचर चमक वापस आ जाती है। सभी के घरों में जैली होती है, इसे अपनी उंगली पर लगाएं और सावधानी से फर्नीचर पर लगा लें। फर्नीचर को पूरी तरह से जैली से पोत न दें लेकिन हर जगह हल्के - हल्के लगाएं। अगर जैली टाइट हो, तो उसमें पानी मिला लें और फिर लगाएं। इस तरीके से लकड़ी के फर्नीचरों की चमक बरकरार रहती है।

3) तारपीन और मधुमक्खी का मोम
तारपीन और मुधमक्खी के मोम को बराबर मात्रा में मिलाकर लकड़ी के फर्नीचर को साफ करने से वह चमक जाता है। इसके इस्तेमाल से दीमक भी दूर हो जाती है। आप इसका पेस्ट बनाकर रख लें और समय - समय पर इस्तेमाल करती रहें। इसे लगाने के बाद फर्नीचर को गीले कपड़े से पोंछ दें।

4) मेयोनेज
सलाद और पास्ता में मेयानेज का टेस्ट करने के अलावा, इसे फर्नीचर की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। लकड़ी के फर्नीच्र पर लगने वाले धब्बे मेयोनोज से आसानी से दूर किए जा सकते है। पानी, खाना, पेन और कई अन्य दाग भी आसानी से छुड़ाएं जा सकते है। मायो जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए जाना जाता है।

5) जैतून तेल
किसी भी प्रकार के लकड़ी के फर्नीचर को जैतून के तेल से अच्छी तरह चमकाया जा सकता है। समय- समय पर जैतून के तेल का स्प्रे, फर्नीच्र पर कर दें। इन सभी तरीकों से फर्नीचर को सही प्रकार से रखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
