Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
घर पर तांबे के बर्तन साफ करने के लिए टिप्स
ज्यादातर भारतीय किचन में आपको तांबे के बर्तन देखने को मिल जाएंगें। हो सकता है कि जब भी आप अपनी दादी या नानी के घर पर जाते हों, तो भी आपको वह तांबे की थाली में ही भोजन परोस कर देती हों। तांबे के बर्तन में खाना खाने से शरीर के रोग दूर होते हैं। लेकिन तांबे के बर्तन समय के साथ साथ काले पड़ने लगते हैं। तांबे के बर्तन को चमकाने के लिये मार्केट में कई तरह के विज्ञापन आते रहते हैं, लेकिन हम महिलाएं हमेशा कुछ ना कुछ घरेलू उपाय ही ढूंढना ज्यादा पसंद करती हैं, जो कि मार्केट के समान से ज्यादा अच्छे होते हैं।

घर पर तांबे के बर्तन साफ करने के लिए टिप्स
1. सिरका और नमक- तांबे के बर्तन पर सिरका और नमक का घोल डालें और तब तक रगड़ती रहें जब तक कि उसमें से ग्रीस या चिपचिपा पन निकल ना जाए। फूड जो साफ करें आपके पूरे गंदे घर को
2. नींबू- नींबू के स्लाइस से कभी बर्तन को साफ कर के देखिये। तांबे के बर्तन पर लगे दाग पर नींबू की स्लाइस रगड़े और फिर उसे साफ पानी से धो ले।
3. सिरका और आटा- सबसे पहले एक कप या कटोरी में सिरका और नमक मिलाइये। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें आटा मिला कर पेस्ट तैयार कीजिये। फिर इस पेस्ट से बर्तन को रगडिये और 15 मिनट के बाद गरम पानी से धो लीजिये।
4. नींबू और नमक- तांबे के बर्तन को नींबू और नमक से धोने पर बर्तन चमक उठेगें।
5. बेकिंग सोडा- आप चाहें तो बेकिंग सोडा और नमक का प्रयोग करें या फिर चाहे बेकिंग सोडा को अकेले ही प्रयोग कर लें। इससे तांबे के बर्तन एक दम चमक जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications