Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
खाना पैक करने के लिये कितना अच्छा है एल्युमीनियम फॉयल?
एल्युमीनियम सबसे आवश्यक तत्वों में से एक है और विभिन्न उद्योगिक-मानकों में कई फ़ायदों के साथ सम्बंधित है। अपने अलग-अलग रूपों में एल्युमीनियम के उपयोग की एक विस्तृत श्रृंखला होने के कारण मनुष्य-जाति के लिए यह लगभग अपरिहार्य है।
जैसा कि हम जानते हैं, एल्युमीनियम पैकेजिंग-उद्योगों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। हम मूलतः खाद्य-पैकेजिंग में इसके लाभ पर एक दृष्टि डाल रहे हैं।
एल्युमीनियम खाद्य-पैकेजिंग में दूसरे कई तत्वों से बेहतर साबित हुआ है और शायद इसीलिए ही सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। चलिए आगे बढ़ते हैं और पैकेजिंग हेतु प्रयोग किये जाने वाले एल्युमीनियम तत्व के फायदों पर एक नज़र डालते हैं।
लंबी अवधि के लिए खाद्य-भंडारण में मददगार
असाधारण रूप से जल एवं जल-वाष्प अभेद्य एल्युमीनियम, खाद्य-पदार्थों को लम्बे समय तक संरक्षित करने में सहायक है । अपने इसी गुण के कारण यह खाने को एक लम्बी अवधि तक तरो-ताज़ा रखने में भी सक्षम है ।

ऊष्मा एवं प्रकाश अवरोधक
भोजन क्षय का मुख्य कारण उष्मा या गर्मी है । और एल्युमीनियम ऊष्मा एवं प्रकाश अवरोधी होने के कारण खाद्य-पैकेजिंग में बहुतायत इस्तेमाल किया जाता है । इस विशेष गुण के कारण एल्युमीनियम, खाद्य-पदार्थों के भंडारण एवं पैकेजिंग के लिए सबसे चहेता तत्व बन गया है ।

आसान-पैकेजिंग
एलुमिनियम का विशिष्ट लाभ यह भी है कि इसमें पैकेजिंग करना आसान है । भोजन को पन्नी में लपेटकर सिर्फ़ इतना सुनिश्चित करना होता है कि, अन्दर पैक-भोजन टपककर या रिस कर बाहर ना आये ।

कीटाणुओं और जीवाणुओं की रोकथाम में समर्थ
जैसा कि सर्व-विदित है, मात्र ऊष्मा ही नहीं अपितु बैक्टीरिया भी भोजन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है । एल्युमीनियम की पन्नी भोजन को बैक्टीरिया, अन्य जीवाणुओं एवं रोगाणुओं के संपर्क में आने से बचाती है । कीटाणु प्रतिरोधी होने के कारण यह हानिकारक जीवाणुओं इत्यादि के प्रभाव से खाद्य-पदार्थों को सुरक्षित रखता है ।



Click it and Unblock the Notifications
