Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गार्डन को देना है यूनिक लुक तो एनिमल शेप्ड प्लांटर में उगाएं पौधे
गार्डनिंग करना बहुत से लोगों का शौक होता है। हालांकि, गार्डनिंग करना केवल तरह-तरह के प्लांट्स लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जरूरी है कि आप इसे कितना क्रिएटिव तरीके से लगा सकते हैं। प्लांट्स तो आपके स्पेस को ब्यूटीफुल बनाते हैं, लेकिन अगर आप अपने स्पेस में लगाए जाने वाले प्लांट्स के लिए एक डिफरेंट प्लांटर चुनते हैं तो इससे आपका गार्डन एरिया और भी अधिक ब्यूटीफुल नजर आता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ एनिमल शेप्ड प्लांटर आइडियाज आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो आपके घर के किसी भी कोने को एक स्टनिंग लुक देंगे-

एलीफेंट शेप्ड प्लांटर
अगर आप अपने घर के डेकोर को मिनिमल तरीके से स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो ऐसे में एलीफेंट शेप्ड प्लांटर को सलेक्ट किया जा सकता है। इस तरह के एलीफेंट शेप्ड प्लांटर चीनी मिट्टी के बरतन सहित कई अन्य इंग्रीडिएंट्स से बने हुए मिलते हैं। आपको मार्केट में या फिर ऑनलाइन ऐसे एलीफेंट शेप्ड प्लांटर आसानी से मिल जाएंगे। इनमें ड्रेनेज के लिए होल्स भी हैं, जिसके कारण आप घर पर कई तरह के प्लांट्स को बेहद आसानी से इन प्लांटर में लगा सकते हैं।

फॉक्स एनिमल शेप्ड प्लांटर
अगर आप एक यूनिक एनिमल शेप्ड प्लांटर की तलाश में हैं तो ऐसे में फॉक्स एनिमल शेप्ड प्लांटर को सलेक्ट करें। इसमें कई तरह के कलर व डिजाइन के प्लांटर अवेलेबल है, जो देखने में बेहद ही क्यूट लगते हैं। आप अपने किचन गार्डन से लेकर लिविंग एरिया के लिए फॉक्स एनिमल शेप्ड प्लांटर में डिफरेंट प्लांट्स लगा सकते हैं।

कैट एनिमल शेप्ड प्लांटर
जब बात एनिमल शेप्ड प्लांटर की बात हो तो उसमें शायद सबसे क्यूट प्लांटर होता है कैट एनिमल शेप्ड प्लांटर। अगर आप इसे डाइनिंग एरिया या लिविंग एरिया के लिए बेहतरीन एनिमल शेप्ड प्लांटर की तलाश में हैं तो ऐसे में कैट एनिमल शेप्ड प्लांटर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह आपके एरिया में एक डेकोरेटिव पीस के रूप में भी काम करेगा और प्लांट्स आपके एरिया को अधिक जीवंत बनाएंगे।

जेबरा एनिमल शेप्ड प्लांटर
यह एक बेहद यूनिक शेप्ड प्लांटर है, जो आमतौर पर लोग कम ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप केवल प्लांटिंग के जरिए एक स्टाइल स्टेटमेंट एड करना चाहते हैं तो ऐसे में आप जेबरा एनिमल शेप्ड प्लांटर को चुन सकते हैं। आप इसे चाहे किसी भी एरिया में रखे, यह हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा।

खुद ही बनाएं एनिमल शेप्ड प्लांटर
यूं तो आपको मार्केट में कई तहर के एनिमल शेप्ड प्लांटर बेहद आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन यह कभी-कभी थोड़े महंगे साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप एक भी पैसा खर्च किए बिना एनिमल शेप्ड प्लांटर तैयार करना चाहते हैं तो कुछ पुरानी आइटम्स का इस्तेमाल करें। मसलन, पुरानी प्लास्टिक बोतल को बीच में से काटकर और पेंट करके डिफरेंट एनिमल शेप्ड लुक दे सकते हैं। हालांकि, प्लांटिंग से पहले इसमें वाटर ड्रेनेज के लिए होल्स अवश्य बनाएं, ताकि आपका प्लांट्स सड़ ना जाए।



Click it and Unblock the Notifications
