Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
बालों और कपड़ों में चिपके च्यूइंग गम को कैसे छुड़ाएं, इन ट्रिक्स को आजमाएं
च्यूइंग गम चबाना तो बहुत लोगों को पसंद आता है, इससे मुंह की दुर्गंध तो दूर होती है लेकिन इसके साथ ही फेस मसल्स एक्सरसाइज भी हो जाती है। जहां एक ओर च्यूइंग गम चबाना अच्छा तो लगता है वहीं दूसरी ओर इसे बड़ी सावधानी से फेंकना पड़ता है। कई बार ये बालों और कपड़ों में चिपक जाती है। इसे बाद सिरदर्द तो तब बढ़ जाता है जब इसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
आपके साथ भी ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ होगा और इसके चलते आपको काफी परेशानी भी हुई होगी। इसलिए आइए जानते हैं कि कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स के बारे में जिन्हें अपनाने के बाद चिपकी हुई च्यूइंग गम आसानी से निकल जाए और आपको इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

विनेगर
च्यूइंग गम को हटाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल करें। इसे अप्लाई करने से पहले विनेगर को एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें। अब जिस जगह पर च्यूइंग गम चिपकी हुई है, आप वहां पर इसे डालें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर बाद टूथब्रश से इसे धीरे से रगड़ें। च्यूइंग गम आसानी से निकल जाएगी।

पीनट बटर
अगर आपके बालों में च्यूइंग गम चिपक गई है तो आप अपने हाथों में थोड़ा सा पीनट बटर लें और उसे बालों पर लगाकर हल्का सा मसाज करें। इसके बाद पानी की मदद से बालों को धो लें। च्यूइंग गम बिना किसी परेशानी के बालों से निकल जाएगी। इसके बाद आपको कभी भी च्यूइंग गम के कारण बाल कटवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मेयोनेज
मेयोनेज से भी च्यूइंग गम को आसानी से हटाया जा सकता है। बस थोड़ा सी मेयोनेज अपने हाथों में लें और जहां पर च्यूइंग गम चिपकी है, वहां पर इसे लगाकर मसाज करें। इसके बाद आप कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में आप उंगलियों या कंघी की मदद से बालों में चिपकी च्यूइंग गम को निकालें और आखिरी में पानी की मदद से बालों को धो लें।

बर्फ
बर्फ की मदद से आप सिर्फ बालों से ही नहीं बल्कि जूते, कपड़े और कारपेट पर चिपकी च्यूइंग गम को भी आसानी से निकाल सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटें और अपने बालों पर रगड़ें। इसी तरह आप बर्फ को जूतों व कपड़ों पर अप्लाई करके च्यूइंग गम हटा सकते हैं। बर्फ के इस्तेमाल से च्वइंग गम सख्त हो जाएगी और फिर आप उसे एक स्टिकर की तरह आसानी से निकाल सकते हैं।

हेयर ड्रायर
जिस कपड़े पर चूइंग गम चिपक गया है, उसे हेयर ड्रायर के आगे रखें। गर्म हवा की वजह से चूइंग गम की पकड़ ढीली हो जाती है। हालांकि ऐसा करते समय ध्यान भी रखना होगा वरना कपड़ा जल जाएगा। कपड़े के साथ ही अपने हाथों का भी ख्याल रखें। सिल्क के कपड़ों पर यह प्रयोग न करें।



Click it and Unblock the Notifications
