Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
लॉकडाउन: फ्रीजर में फूड स्टोर करते हुए फॉलो करें ये टिप्स, खाना खराब होने से बचाए
लॉकडाउन के दौरान बाहर जाकर शॉपिंग करना अब आसान बात नहीं है। इसीलिए, लोग एक साथ ही हफ्तों-हफ्तों का सामान खरीद रहे हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा करना जरुरी भी है।
लेकिन, समस्या तब आती है जब, फल, सब्ज़ियों और अन्य खाने-पीने की चीज़ों को स्टोर करना होता है। ढेर सारा सामान खरीदने के साथ उसे ज़्यादा दिनों तक फ्रेश रखना और ख़राब होने से बचाना भी एक बड़ी चुनौती है। इसीलिए, जब आपको फ्रिज़ में सामान स्टोर करना हो तो, इन टिप्स को फॉलो करें। इससे, आप अनाज और फल सब्ज़ियों को ख़राब होने से बचा सकेंगे।

चुनें सही स्टोरेज बॉक्स:
फ्रिज़ और फ्रीज़र में सामान रखने का तरीका सही होने के साथ, स्टोरेज़ के लिए सही बॉक्स का इस्तेमाल करना भी ज़रूरी है। प्लास्टिक के डिब्बों की बजाय स्टील के डिब्बे में सामान भरकर स्टोर करें।

कटी हुई सब्ज़ियां करें स्टोर
बाज़ार से सब्ज़ियां लाने के बाद उन्हें अच्छी तरह चेक करें। कई बार सब्ज़ियों का कुछ हिस्सा सड़ा हुआ या सूख जाता है। उस हिस्से को काटकर निकाल दें। इससे, सब्ज़ियों को सड़ने से बचाने और उन्हें ज़्यादा दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं। काटने के बाद सब्ज़ियों किसी अल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर फ्रीज़र में रखें।

सब्ज़ी मसाला बनाकर करें डीप फ्रीज़
टमाटर जैसी चीज़ें फ्रिज़ में भी 10 दिन से अधिक समय तक नहीं टिकतीं। इसीलिए, जब लगे कि टमाटर गल रहे हैं या ख़राब हो सकते हैं। तो, उन्हें पीसकर प्यूरी बनाएं। इसे, तेल का तड़का लगाकर पकाएं। फिर, इस मसाले को ठंडा होने के बाद फ्रीज़र में रख दें।

फ्रिज़र में रखें फ्रोज़ेन फूड
बर्गर पैटी, हरी मटर और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीज़ें जिन्हें हम बच्चों के लिए अक्सर स्टोर करते हैं। उन्हें, ज़्यादा समय तक टिकाने के लिए फ्रिज़ ट्रे की बजाय फ्रीज़र में रखें। इससे, वे कई हफ्तों तक फ्रेश रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
