Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बूढ़े कुत्ते की कैसे करें देखभाल

लक्षण-
श्रवण शक्ति- ध्यान दें की आपकी आवाज देने पर कुत्ता तुरंत आ जाता है या नहीं।
गति धीमी होना- अगर कुत्ता पहले की तरह उछल कूद न करे और सीढियों से नीचे उतरने में समय लेने लगे तो उसे जरूर कोई तकलीफ है। कुत्तों को काफी जल्दी गठिया रोग हो जाता है। इसके लिए उसे डॉ के पास ले जा कर दवा दिलानी चाहिए।
आंखें नीली हों- कुत्ते की आंखों की पुतली के पास एक नीले रंग का धब्बा होता है। यह कुत्ते की उम्र डलने का प्रतीक होता है। इसको देखकर आप कैटरैक्ट न समझे क्योंकि कैटरैक्ट में आंखों के अंदर सफेद रंग का धब्बा होता है।
कमज़ोर मासपेशियां- कुत्ते जब कमजोर होने लगते हैं तो उनके शरीर से वसा घटने लगता है। इसका सबसे ज्यादा असर पेट और पीछे के पैर पर देखने को मिलता है।
दांत संबंधी- जरुरत से ज्यादा थुक, ढीले मसूड़े और दांत, बदबूदार सांस होना, एक बूढे हो रहे कुत्ते की निशानी है।
अन्य- कुत्ता जब बूढा होने लगता है तो वह अक्सर पेशाब कर देता है या फिर उसे काफी प्यास लगती है। इसके अलावा उसका वजन कम होता है और उसे सांस लेने में भी दिक्ते होने लगती हैं।
क्या करें-
1.आप जब भी इन लक्षणों को देखें तो जल्द ही उसके लिए कुछ प्रयास करें। एक बूढे हो रहे कुत्ते को आपकी देखभाल की बहुत जरुरत होती है। हर आधे साल पर अपने कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास जरुर ले कर जाएं।
2.आहार की क्वालिटी सुधारें, कहने का मतलब यह है कि उसके आहार में कम वसा, हाई ऊर्जा और जल्दी से हजम होने वाला आहार शामिल करें। इसके अलावा भोजन एक साथ न दे कर थोडे थोडे टाइम पर खिलाएं।
3.उसका सोने का बेड बदलें। उसके लिए गरम और आरामदायक बेड का इंतज़ाम करें जिससे कि उसके घुटने में तकलीफ न हो। शांतिपूर्ण जगह में उसे ज्यादा आराम मिलेगा।
4.बूढे कुत्ते को ज्यादा पयास लगने लगती है इसलिए उसके बेड के आस-पास पानी की खूब ज्यादा मात्रा रखें, जिससे वह अपनी प्यास को बिना इधर उधर जाए मिटा सके।
5.अपने घर में बच्चों को कुत्ते के बूढा होने के बारे में बता दें और यह समझा दें की वह उसको परेशान न करें। क्योंकि इस अवस्था में कुत्तों को जल्द गुस्सा आ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
