Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में एक्वेरियम को कैसे रखें ठंडा
गर्मियां शुरु हो चुकी हैं और हम इस गर्मी में बिना ऐसी या कूलर के दिन बिताने की बिल्कुल भी नहीं सोंच सकते। आप सोंचते होंगे की काश आप सारा दिन किसी स्विमिंग पूल में पड़े रहें और कभी बाहर न निकलें। पर तब क्या अगर स्विमिंग पूल का पानी गरम हो तो? पड़ गए न चक्कर में। फिलहाल आप अपने एयर कंडीशनर रूम में ही रहिये, पर जरा उन मछलियों के बारे में सोंचिये जो इतनी तपती गर्मी में भी एक्वेरियम में रह कर गरम पानी को झेलती हैं। मछलियों की ऐसी कई सारी नसलें हैं, जो गरम तापमान में जिन्दा नहीं रह सकतीं। इसलिए अगर आप अपनी मछलियों से प्यार करते हैं, तो अपने फिश टैंक या एक्वेरियम को ठंडा रखने की पूरी कोशिश करिये। आइये जानते हैं कि एक्वेरयिम में गरम तापमान को किस तरह कम किया जा सकता है।

1. हमेशा पानी बदलें- जिस तरह आप हर दिन नहाते हैं ठीक उसी तरह मछलियों को भी साफ और ठंडे पानी से नहाएं। आप को शायद हंसी आ रही होगी कि मछलियां तो हमेशा ही पानी में रहती हैं। खैर, टैंक के गरम तापमान को कम करने के लिए आपको टैंक का पानी रोज बदलना चाहिये। पानी बदलने का सबसे अच्छा समय होता है, शाम का। जिस समय आप शाम को अपने पौधों में पानी डालते होंगे, ठीक उसी समय के बाद अपने एक्वेरियम का पानी भी बदल दें।
2. खिड़कियां बंद रखें- अगर आप अपने फिश टैंक या एक्वेरियम को उठा कर कहीं किसी और स्थान पर लें जा सकते हैं। तो उसे सुबह और दुपहर के समय किसी ठंडक या कम रौशनी वाली जगह पर ले जा कर रख दें। जहां पर गरम हवा और धूप न आए वैसी जगह चुने।
3. लाइट बुझा दें- कुछ फिश लवर्स को तेज रौशनी में अपनी मछलियों को तैरते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा लोग एक्वेरियम को अपने ड्राइंगरुम में ही रखना पड़ता है, जिससे उन्हें एक्वेरियम की लाइट जलानी ही पड़ती है। लेकिन दिन के समय एक्वेरियम की लाइट को हमेशा बंद ही रखें, जिससे पानी ठंडा बना रहे। यहां तक की शाम को भी तभी लाइट जलाएं जब बहुत जरुरी है, वरना तो मछलियों के लिए कमरे की लाइट ही पर्याप्त है।
4. क्लिप फैन लगाएं- अपनी मछलियों के टैंक के ऊपर पंखे लगाएं, जो टैंक को अपनी हवा से ठंडा रखेंगे। इन पंखो को इस पोजीशन पर लगाएं कि उनकी ठंडी हवा मछलियों तक पहुंचे।



Click it and Unblock the Notifications
