Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कुत्ते को गढ्ढा खोदने से कैसे रोकें
इस दुनिया में हर कोई अपने सामान की हिफाजत करना चाहता है, चाहें वह इंसान हो या
जानवर। हम इंसान है तो अपने सामानों को अलमारी में सहेज कर रखते है और कई जानवर अपने
सामान को अपने घोसलों, मांद, या बिल में छुपाकर रखते है। ऐसा ही कुछ कुत्तों के साथ
होता है, वह अपनी जरूरत की चीजों को गड्डे में छुपाकर रखते है और ऐसा करने के चक्कर में
वह कई बार घर के गार्डन या आंगन में गड्डा कर देते है। कुत्तों को गड्डा करने में मजा आता
है और इससे वह कसरत भी कर लेते है।
जब तक कोई कुत्ता बाहर के गार्डन या पार्क में गड्डा करता रहता है तो हमें दिक्कत नहीं
होती है लेकिन जब ऐसा ही कुछ हमारे घर के कुत्ते करते है तो दिक्कत होती है। उनके ऐसा
करने से अच्छे से मेंटेन गार्डन भी बर्बाद हो जाता है। लेकिन आप कुत्तों को ऐसा करने से
रोक सकते है।
कुत्ते बहुत जल्दी सीख जाते है और अगर आप उन्हे कुछ भी सिखा दें तो वह भूलते नहीं है।
यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे है जिनसे आप कुत्तों की गड्डा करने की आदत छुड़वा
सकते है।

1) डॉग प्रोफेशनल से मदद लें : अगर आप कुत्ते को सही ढंग से ट्रीट नहीं कर पा रहे है और
उसकी कुछ आदतों को छुडवाने में असफल हैं तो डॉग प्रोफेशनल से मदद लें। डॉग प्रोफेशनल,
टॉयलेट ट्रेनिंग से लेकर और भी कई काम करवाने की ट्रेनिंग देते है। कुत्तों को पालने की
शुरूआत में ही उनका एनरोलमेंट ट्रेनिंग सेंटर में करवा दें। प्रोफेशनल ट्रेन्ड डॉग्स अलग से पता
चलते है और उनकी जीवन शैली भी सुधरी होती है। अगर कुत्ते में गड्डा खोदने जैसी गंदी आदत
हो, उसे भी ये ट्रेनर आसानी से छुडवा देते है।
2) अपने कुत्ते की आदतों को जाने : अपने कुत्तों की आदतों को जानें कि उन्हे किस टाइम
सबसे ज्यादा शरारत सूझती है, वह कब खेलने का मन बनाते है। उनके साथ उस टाइम थोड़ा सा
खेलें। जब भी उन्हे भूख लगे तो खाना दें। ऐसा ख्याल रखने से भी कुत्ते गंदी आदतों को छोड़
देते है।
3) उसका मनोरंजन करें या उसके खेलने के लिए कुछ लाएं : कुत्तों को जब भी बदमाशी सूझती है
तो वह खेलने के लिए खुदाई का काम करते है। आप कुत्तों के खेलने के लिए बॉल जैसा कुछ लाएं।
इससे वो हमेशा उसी में खेलते रहेगे और गड्डा खोदने के बारे में नहीं सोचेगे।
4) सख्ती दिखाएं : कुत्ता जब भी गड्डा करने का प्रयास करें तो उसे डांट लगाएं। कुत्ते के
साथ थोड़ा सा सख्त हों, इससे उसके अंदर डर रहेगा और वो खोदने का काम नहीं करेगा।
5) लक्जरी लाइफ दें : अपने कुत्ते को धूल से अलग रखें। उसके लिए अलग बिसतर बनाएं। उसके
खाने - पीने के सामान की पूर्ति करें। इससे उसे ऐसे बेकार के काम करने की आदत नहीं रहेगी
और लक्जरी लाइफ की आदत लग जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
