Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
आपकी बिल्ली के लिए खतरनाक हैं ये भोजन
अगर बिल्ली आपकी पसंदीदा पेट है तो जाहिर है आप इस बात को लेकर सावधान रहते होंगे कि वह क्या खाती है। उनका सेहतमंद रहना निश्चित रूप से आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आपकी बिल्ली सोच-समझकर खाने वाली हो सकती है और आप ऐसा सोचते होंगे कि उन्हें अच्छे बुरे की पहचान है। हालांकि हर बार ऐसा हो जरूरी नहीं। आप अपनी बिल्ली को खराब मांस न खाते हुए देखते हैं और सोचने लगते हैं उन्हें अपने भोजन का चुनाव करना आता है।
बिल्ली की देखभाल करने के टिप्स
ऐसे कई भोजन हैं, जिन्हें बिल्ली को कभी नहीं खाना चाहिए। अपनी बिल्ली को खाना खिलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप उन्हें ऐसे भोजन न कराएं जो उनके लिए नुकसानदायक हो। यहां हम आपको ऐसे भोजन की सूची दे रहे हैं जिसे बिल्ली को कभी नहीं खिलाना चाहिए। वैसे यह सूची अपने आप में पूर्ण नहीं है, फिर भी इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि बिल्ली के क्या नुकसानदायक है।

1. चॉकलेट
जिस तरह चॉकलेट इंसानों को पसंद होता है, उसी तरह कुछ बिल्लियां भी चॉकलेट को पसंद करती हैं। पर आप कभी भी अपनी प्यारी बिल्ली को चॉकलेट ने खिलाएं। इससे बिल्लियों को नुकसान पहुंचता है। दरअसल चॉकलेट तो आपकी बिल्ली को कभी खाना ही नहीं चाहिए। चॉकलेट में पाया जाने वाला थियोब्रोमाइन जहरीला होता है और आपकी बिल्ली को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप अपना पसंदीदा चॉकलेट अपनी बिल्ली को न खिलाएं।

2. मसालेदार भोजन
औसत रूप से ट्यूना मछली के सेवन से बिल्ली को नुकसान नहीं पहुंचता है। पर अत्याधिक मात्रा में देने पर नुकसान होता है। ट्यना में पाया जाने वाला मरकरी खतरनाक हो सकता है और इससे बिल्लियों में मरकरी पॉइजनिंग का खतरा रहता है।

3. कच्चे अंडे
कच्चा अंडा आपकी बिल्ली के लिए खतरनाक है। यह उन भोजनों में से एक है, जो आपकी बिल्ली को कभी नहीं खाना चाहिए। कच्चे अंडे में ई.कोली या दूसरे तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिससे बिल्ली को नुकसान पहुंच सकता है।

4. मशरूम
इंसानों को मशरूम पसंद होता है, पर आपकी बिल्ली में मशरूम को सहने की क्षमता भिन्न हो सकती है। कुछ मशरूम जहरीले होते हैं और इससे आपकी बिल्ली को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अपनी बिल्ली पर नजर रखें। मशरूम का शुमार उन भोजनों में होता है जो बिल्ली के लिए नुकसानदायक है, इसलिए इससे बचें।

5. हरा टमाटर
आमतौर पर बिल्लियां पके टमाटर को हजम कर सकती है। इससे बिल्ली को नुकसान नहीं होता है, पर हरे टमाटर के मामले में कहानी अलग है। इस बात की संभावना रहती है कि हरे टमाटर से बिल्ली में गैस्ट्रिक की समस्या हो जाए। ऐसे में हरा टमाटर उन भोजनों में शामिल है, जिसे बिल्ली को नहीं खाना चाहिए।

6. लहसुन और प्याज
इंसान तो प्याज का सेवन करते ही हैं, पर इसका मतलब यह नहीं कि यह बिल्ली के लिए अच्छा होगा। प्याज और लहसुन बिल्ली के लिए नुकसानदायक होता है। कई बार यह इतना खतरनाक हो जाता है कि बिल्ली में खून की कमी हो जाती है। प्याज चाहे कच्चा हो या पका हुआ, यह बिल्ली के लिए नुकसानदायक है। इस तरह प्याज और लहुसन ऐसा भोजन बन जाता है, जिसे आपकी बिल्ली को कभी नहीं खाना चाहिए।

7. शराब
हो सकता है आप वीकेंड में शराब पीते होंगे। पर यह शराब बिल्ली के लिए नुकसानदायक होता है। हो सकता है आपकी बिल्ली को शराब पसंद हो, पर उन्हें इससे दूर रखें। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। शराब बिल्ली के दिमाग और लीवर को नुकसान पहुंचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
