Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
अपने प्यारे से कुत्ते की सेहत का कैसे रखें ध्यान
अगर आप के घर पर कुत्ता है तो आप उसका ख्याल बिल्कुल अपने बच्चे की तरह रखते होंगे। कुत्तों की अगर सही तरह से देखभाल की जाए तो वह हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं। छोटे कुत्ते के बच्चों को देखभाल की बहुत जरुरत पड़ती है क्योंकि वह बहुत जल्दी संक्रमण से ग्रस्त हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम कुत्तों के मालिको को कुछ बहुत जरुरी सलाह देंगे जिससे वह अपने पालतू जानवर का ख्याल रख सकें। यह बहुत ही सिंपल से रूल हैं, जो आपके कुत्ते को हेल्दी रखेगें।
कैसे करें सर्दियों में कुत्ते की देखभाल
अपने प्यारे से कुत्ते की सेहत का कैसे रखें ध्यान
हर छ: महीने मे चेकअप कराएं:

एक बडे़ हो चुके कुत्ते के लिये छ: महीने के दौरान एक बार बार चेकअप करवाने की सलाह दी जाती है। वहीं उम्र में छोटे कुत्ते के लिये वेट के पास कई बार जाने की सलाह दी जाती है।
मौखिक स्वास्थ्य :

इस चीज को कई लोग इगनोर कर देते हैं। मौखिक स्वास्थ्य बहुत ही जरुरी चीज है क्योंकि इससे कई बीमारियां और संक्रमण फैल सकते हैं। अगर कुत्ते का मुंह गंदा है तो उसे कई सारी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिये
उसके दांतों को साफ करना जरुरी है।
अच्छा आहार:

अपने पालतू जानवर को हर चीज ना खिलाएं। इन्हें खिलाने के लिये अलग तरह के आहार आते हैं। अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि अपने कुत्ते को क्या खिलाना चाहिये तो वेट से सलाह लें।
व्यायाम और खेल:

इस बात का ख्याल रखें कि आपका कुत्ता हमेशा एक्टिव बना रहे। व्यायाम करना ना केवल इंसानों के लिये जरुरी होता है बल्कि यह कुत्तों के लिये भी आवश्यक है। इससे कुत्तों का इम्मयून सिस्टम मजबूत रहता है और उन्हें जल्दी कोई बीमारी नहीं लगती।
ग्रूमिंग रूटीन:

ग्रूमिंग रूटीन कभी भी नहीं भूलना चाहिये। कुत्तों के लंबे बालों में धूल मिट्टी आराम से जमा हो जाती है। इसे दूर करने के लिये आपको रेगुलरली ग्रूमिंग रूटीन के लिये उन्हें ले कर जाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications