Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अपने पालतू जानवर की दुर्गंध को दूर करने 5 तरीके
आपके पालतू जानवर आपको चाहे कितने ही प्यारे क्यों ना हों, लेकिन अगर उनसे किसी भी तरह की दुर्गंद आती है, तो उनके पास बैठना भी मुश्किल हो जाता है। और अगर वे घर में कहीं बैठ जाएँ जैसे आपका बिस्तर या सोफे पर, तो उन चीजों से भी उनकी दुर्गंद आने लगती है।
पालतू जानवरों से होने वाली एलर्जी से बचने के उपाय
आज हम आपको आपके पालतू जानवर की दुर्गंद को कैसे दूर करेंगे वो बताने जा रहें हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि, लोग अपने पालतू जानवर की साफ़ सफाई का खूब ध्यान रखतें हैं लेकिन फिर भी उनके पालतू जानवर से दुर्गंद आती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहें है जिन्हें आज़माने से आपके पालतू जानवर से आने वाली दुर्गंद दूर जायेगी।

सिरका- बेकिंग सोडा स्प्रे
इस मिश्रण को आप नेचुरल एयर-फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप कपड़ों, फर्नीचर और अपने पालतू जानवर के ऊपर डाल सकती हैं। आप इसे एक स्प्रे बोतल में भर कर, सफाई करने के बाद छिड़क सकती हैं। इससे सारी दुर्गंद गायब हो जायेगी।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड / बेकिंग सोडा
यह मिश्रण हर तरह के दाग और धब्बे निकल सकता है, इसे आप अपने पालतू जानवर के मूत्र के निशान पर डालें और देखिये कैसे निशान गायब हो जाता है। हो सके तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड में बेकिंग सोडा मिला लें इससे निशान निकलने के बाद की दुर्गंद को भी हटाया जा सकता है।

सिट्रस-एन्ज़ाइम क्लीनर
नींबू, संतरे के छिलके, चीनी और पानी का एक मिश्रण बना लें, फिर इसे उबाल लें। अब इसे पूरे कमरे में स्प्रे कर दें। इससे आपको हल्की मीठी मीठी महक का एहसास होगा। इसे आप उन जगहों पर भी छिड़क सकते हैं, जहां-जहां आपका पालतू जानवर बैठता है ।

नूट्रलाइज़ ऑडर रिमूवर का प्रयोग करें
अगर आप किसी भी तरह का नूट्रलाइज़ ओडर रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं तो आपका पालतू पशु उसी जगह पर फिर से कोई गंदगी नहीं करेगा। इसके लिए आपको पालतू जानवर की दुकान से एनिमल ऑडर खरीदना होगा। यह और भी अन्य दुर्गंद को दूर कर सकता है जैसे उल्टी या पेशाब की।

सुगन्धित तेल का प्रयोग
एक कप नींबू और बेकिंग सोडा में सुगन्धित तेल डालें और इसे अच्छे से मिला लें। अब इसे उन जगह पर छिड़के जहाँ जहाँ से दुर्गंद आ रही हो। इससे आपका घर खूब महक जाएगा। किसे पता था कि इतने आसान तरीकों से किसी भी तरह की दुर्गंद को दूर किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
