Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
दीवाली पर इन तरीकों से रखे अपने पेट्स का ख्याल
दीवाली आने में चंद ही दिन बचे हैं, घरों में दिवाली की प्रिपेरेशन शुरु हो चुकी है। लेकिन अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर भी है तो आपको इस दौरान ज्यादा सर्तक होने की जरुरत हैं।
क्योंकि आप तो दिवाली वाले दिन आराम से अपने दोस्तों और मेहमानों में बिजी रहेंगे। पर क्या आपने सोचा है कि इस सबसे आपके पैट्स को कितनी परेशानी हो सकती है।
ज्यादा पटाखों और शोरगुल से पैट्स एकदम बैचेन और तनावग्रस्त हो जाते है। इस दिन इन्हें भी एक्स्ट्रा केयर की जरुरत होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपने पैट्स के लिए भी इस दिवाली को हैप्पी बना सकते हैं....

पटाखों से रखें दूर
आपको ये तो पता ही होगा कि पैट्स के कान और आंखें बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि उन्हें किसी ऐसे रूम में रखें जहां तक ज्यादा आवाज न पहुंच सके। वरना आपके पेट्स एकदम से आक्रमक हो सकते हैं। ज्यादा तेज आवाजों से पैट्स डिप्रेस भी हो जाते हैं। आप चाहें तो उनके डॉक्टर से बात करके उन्हें इसके लिए कोई दवा भी दिलवा सकते हैं।

पेट के साथ दिवाली मनाएं-
अगर आपका पैट अभी कुछ महीनों का ही है तो उसे अलग रूम में रखने के बजाय अपने साथ ही रखें और उसे भी अपने मेहमानों से मिलवाएं इससे उसे भी अच्छा लगेगा। लेकिन ध्यान रखें कि वो खाने की चीजों को सूंघे ना।

पैट्स को भी दे समय
ये सही है कि इस त्यौहारी सीजन में आप हर समय उनके साथ नहीं रह सकते लेकिन कोशिश करें कि आपके बिजी रहने के चक्कर में आपके पैट को बोरियत न हो। पटाखों की आवाज की वजह से वो तनाव में आ सकते हैं। इसलिए कुछ समय उनके लिए भी निकालें।

दरवाजों को खुला न छोडें-
अगर आप चाहते हैं कि आपके पैट को दिवाली के धूम-धड़ाके से परेशान न हो तो शाम होने से पहले ही उसके गेट को अच्छे से बंद कर दें ताकि पटाखों की आवाज उसे ज्यादा परेशान न करे। साथ ही आप अपने पेट के कमरे में सॉफ्ट म्यूजिक भी प्ले कर सकते हैं। इससे उसका ध्यान पटाखों पर कम रहेगा और वो खुद को ज्यादा सेफ फील कर सकेगा।

केमिकल वाले रंगों से ना बनाएं रंगोली
अगर दिवाली है तो रंगोली भी होगी ही। पर अगर आपके घर में पैट है तो यहां भी सावधानी रखने की जरूरत है। या तो आप ध्यान रखें कि इस जगह आप रंगोली बनाएं जहां आपका पैट्स ज्यादा न जाता हो या आप उसे रंगोली से दूर रखें। क्योंकि अगर ये केमिकल कलर आपके पैट के पेट के अंदर चला गया तो परेशानी हो सकती है। इसकी जगह आप फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। ऐसे में रंगों को देखकर वो एक्साईटमेंट में उन्हें खा भी लें तो भी कोई नुकसान नहीं होगा।

मीठे से दूर ही रखें
दिवाली पर घरों में मिठाइयां तो आती ही हैं पर ये आपके पैट्स के लिए सही नहीं है। अपने पैट्स को ऐसी कोई भी मिठाई या खाद्य वस्तु न खिलाएं जो उनके होठों पर चिपकती हो। क्योंकि उन्हें इसे पचाने में काफी परेशानी होगी। इसकी जगह उन्हें रोजाना दिया जाने वाला खाना ही दें।

एयर प्यूरीफायर लगवाएं-
जैसा कि आप जानते ही हैं कि दिवाली पर पटाखों की वजह से काफी प्रदूषण हो जाता है। ताकि इसका खामियाज़ा आपके मासूम पैट्स को न भुगतना पड़े इसलिए एयर प्यूरीफायर लगवा लें। इससे आपके पैट को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
