Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Amalaki Ekadashi 2024: रंगभरी एकादशी के दिन किन कामों की है मनाही, जानें किन कार्यों से होगी श्रीहरि कृपा
Amalaki Ekadashi Ke Din Kya Kare Aur Kya Na Kare: वैसे तो साल में आने वाली सभी एकादशी तिथियों को श्रेष्ठ माना गया है लेकिन संपूर्ण एकादशियों में से रंगभरी एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस एकादशी में भगवान विष्णु नारायण की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा अर्चना, आराधना की जाती है।
इस एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आमलकी एकादशी का आशय है कि आंवले वृक्ष का पूजन करना। वेदों पुराणों के अनुसार आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय है। इस वृक्ष पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी विराजमान होते हैं। आमलकी एकादशी के पावन पर्व पर आवले का उबटन लगाना चाहिए। आंवले के जल से स्नान करना चाहिए, आंवले को भोजन में शामिल करना चाहिए तथा आंवले का दान करना चाहिए। इसके अलावा आंवले की प्रसादी का वितरण करना चाहिए। सनातन धर्म में आमलकी एकादशी की महत्ता को ध्यान में रखते हुए आइये जानते हैं कि आमलकी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

अमालिका या रंगभरी एकादशी 2024 तारीख और शुभ मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2024 Kab Hai)
अमालिका या रंगभरी एकादशी तारिख - 20 मार्च दिन बुधवार
एकादशी तिथि प्रारंभ 20 मार्च दिन बुधवार समय 12:21 am बजे
एकादशी तिथि समाप्त - 21 मार्च दिन गुरुवार समय 02:22 am बजे
रंगभरी एकादशी 2024 पारण टाइम (Amalaki Ekadashi 2024 Paran Timings)
पारण (उपवास तोड़ने का) समय - 21 मार्च दिन गुरुवार 01:47 pm से 04:12 pm तक
पारण तिथि के दिन हरि वास समाप्त होने का समय 08:58 am

आमलकी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप (Amalaki Ekadashi Puja Mantra)
• ओम सूर्याय नमः।
• दुं दुर्गायै नम:।
• ओम नमः शिवाय ।
• ओम नमो भगवते वासुदेवाय ।
• ओम दामोदराय नमः ।
आमलकी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए (Amalaki Ekadashi Ke Din Kya Kare)
• आमलकी एकादशी के दिन आंवले वृक्ष की विशेष विधि विधान से पूजा करें।
• आमलकी एकादशी के दिन विधिवत माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें।
• आमलकी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान सूर्य देव को जल अर्घ्य जरूर दें। इससे मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
• आमलकी एकादशी के दिन आंवले के जल से स्नान करना चाहिए।
• इस दिन भगवान श्री हरि को आंवले से बने मिठाई का भोग लगाएं।
• आमलकी एकादशी के दिन माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहता है।
• आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाना चाहिए और पत्तल में भोजन ग्रहण करना चाहिए।
• इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे ब्राह्मणों को आदर सम्मान के साथ भोजन कराना चाहिए।
आमलकी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए (Amalaki Ekadashi Ke Din Kya Na Kare)
• आमलकी एकादशी के दिन मन को शांत और शुद्ध रखना चाहिए तथा किसी भी प्रकार से कलह क्लेश से दूर रहना चाहिए।
• आमलकी एकादशी के दिन बिस्तर में सोने से बचें, संभव हो तो जमीन में दरी लगाकर सो सकते हैं।
• आमलकी एकादशी के दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पूर्ण रूप से शाकाहारी रहना चाहिए।
• आमलकी एकादशी के दिन अपना व्यक्तित्व सरल सहज रखना चाहिए। किसी बड़े या छोटे तथा ब्राह्मण लोगों का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications