Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chaitra Navratri Fasting: नहीं रख सकते पूरे नौ दिन उपवास तो माता के आशीर्वाद के लिए करें ये काम
जल्द ही नवरात्र का पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाएगा। नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की भक्ति और अराधना में सराबोर रहेंगे। बच्चे, बड़े व बूढ़े सभी में नवरात्र का उत्साह देखने को मिलता है।
चैत्र नवरात्र के इस पर्व में कई भक्त नौ के नौ दिन मां दुर्गा के लिए पूरी आस्था से उपवास रखते हैं। लेकिन यदि आप नौ दिन उपवास ना रख पाएं तो कुछ ऐसे कार्य हैं जो करके आप दुर्गा मैया को प्रसन्न कर सकते हैं।

रख सकते हैं ये व्रत
कई लोग समय के अभाव, स्वास्थ्य ठीक न होने, यात्रा या इच्छाशक्ति के ना होने के कारण नौ के नौ दिन उपवास नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आप पंचरात्र, सप्तरात्र, त्रिरात्र अथवा एकरात्र या युग्मरात्र का व्रत भी पालन कर सकते हैं। जानते हैं इन व्रतों के बारे में विस्तार से -

पंचरात्र एवं सप्तरात्र
नवरात्र की शुरुआत यानी प्रतिपदा तिथि से व्रत शुरू करके सप्तमी तिथि तक व्रत रखने से सप्तरात्र व्रत पूरा होता है।
इसके साथ ही पंचमी को एक बार भोजन करके, षष्ठी को केवल रात में उपवास का भोजन करना, सप्तमी को आयाचित (बिना मांगे) फिर अष्टमी का पूरा उपवास करके नवमी को व्रत पारण करना पंचरात्र व्रत कहलाता है।

त्रिरात्र व्रत
नवरात्र के लगातार तीन दिन व्रत का पालन करने से त्रिरात्र व्रत संपन्न होता है। यह उपवास सप्तमी, अष्टमी और नवमी को रखा जाता है। पूरा दिन व्रत का पालन करके केवल एक बार रात्रि में उपवास वाला भोजन ग्रहण किया जाता है। पूरे नौ दिन ना रख पाने से अच्छा केवल तीन दिन का यह व्रत भी माता की कृपा दिलाता है।

एकल व युग्म रात्र व्रत
एकल रात्र व्रत नवरात्रि में प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक किसी भी एक दिन व्रत रखने को कहा जाता है। व्रत की सारी विधियों का पालन करते हुए मां की अराधना करना और पूरे दिन व्रत का पालन करने से यह व्रत सफ़ल होता है।
इसके साथ ही नवरात्र के पहले और आखिरी दिन (यानी प्रथम और नवमी तिथि) व्रत का पालन करने से युग्मरात्र व्रत संपन्न होता है। नौ दिन का व्रत रखने में असक्षम भक्त इनमें से किसी भी व्रत का पालन करके मां को प्रसन्न कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
