Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Chaitra Navratri Day 4: मां कूष्मांडा की पूजा से ऐश्वर्य में होती है वृद्धि, जानें पूजा विधि, मंत्र और आरती
Kushmanda Puja Vidhi, Puja rituals, shubh muhurat : चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। इस वर्ष यह नवरात्रि आठ दिनों की होगी। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनकी उपासना से सभी प्रकार के रोग, कष्ट और शोक दूर हो जाते हैं। उनकी कृपा से भक्तों की आयु, यश, कीर्ति, बल और आरोग्यता में वृद्धि होती है। भगवती पुराण में देवी कुष्मांडा को अष्टभुजा से युक्त बताया गया है।

मां कुष्मांडा का स्वरूप
मां कुष्मांडा का स्वरूप अत्यंत तेजस्वी और दिव्य है। उनके आठ हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल का फूल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जप माला सुशोभित हैं। वे सिंह की सवारी करती हैं, जो शक्ति, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। देवी कुष्मांडा का निवास सूर्यमंडल के मध्य में माना जाता है और वे अपने तेज से पूरे ब्रह्मांड को प्रकाशित करती हैं।
मां कुष्मांडा की पूजा सामग्री
पूजा के लिए निम्नलिखित सामग्री आवश्यक होती है:
- कलावा, कुमकुम, अक्षत
- पीली मिठाई, पीले वस्त्र, पीली चूड़ियां
- घी, धूप, चंदन, तिल
- फूल, नारियल, पंचामृत, कद्दू (कुम्हड़ा) का भोग
मां कुष्मांडा की पूजा विधि
स्नान और वस्त्र धारण: दिन की शुरुआत पवित्र स्नान से करें और स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करें।
पूजा स्थल की शुद्धि: पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और मां कुष्मांडा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
कलश पूजन: सर्वप्रथम कलश की पूजा करें और उसमें उपस्थित देवी-देवताओं का आह्वान करें।
मां का अभिषेक: देवी को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल) से स्नान कराएं।
श्रृंगार एवं भोग: मां को लाल पुष्प, कुमकुम और पीले चंदन का तिलक करें। फिर वस्त्र, आभूषण और माला अर्पित करें।
विशेष भोग अर्पण: मां कुष्मांडा को सफेद चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कद्दू (कुम्हड़ा) का भोग विशेष रूप से प्रिय है।
दीप जलाना: शुद्ध घी का दीपक जलाएं और धूप-गंध अर्पित करें।
मंत्र जाप और आरती: "ॐ कुष्माण्डायै नमः" मंत्र का जाप करें और भक्तिपूर्वक आरती करें।
प्रसाद वितरण: प्रसाद को गंगाजल से शुद्ध कर घर के सदस्यों और अन्य भक्तों में बांटें।
मां कुष्मांडा के मंत्र
ध्यान मंत्र
"सुरासंपूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्मांडा शुभदास्तु मे॥"
नवदुर्गा मंत्र
"या देवी सर्वभूतेषु मां कुष्मांडा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥"
बीज मंत्र
"ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडा देवी नमः॥"
मां कुष्मांडा की कृपा से भक्तों को जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। उनकी आराधना से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
