Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Chanakya Niti: जीवन में कोई भी लक्ष्य नहीं लगेगा मुश्किल, बस मान लें चाणक्य की ये 3 बातें
Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य ने जीवन को आसान लेकिन सफ़ल बनाने के सम्बन्ध में कई नीतियां व सुझाव दियें। वे बताते हैं कि अपने लक्ष्यों को किस प्रकार सुनिश्चित करना चाहिए और उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए क्या कदम उठाये जाने चाहिए।
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रन्थ में लिखा कि मनुष्य के जीवन का आधार उसके लक्ष्य ही होने चाहिए। बिना निर्धारित लक्ष्यों के जीवन अर्थहीन होता है।

आज के युग में भी व्यक्ति के करियर सम्बन्धी, धन संचय सम्बन्धी, शिक्षा व परिवार से सम्बन्धी कई लक्ष्य होते हैं। जानते हैं इन लक्ष्यों को समय रहते सफलतापूर्वक पूरा करने के सम्बन्ध में आचार्य चाणक्य ने क्या सुझाव दिए -
मनसा चिन्तितं कार्यं वचसा न प्रकाशयेत् ।
मंत्रेण रक्षयेद् गूढं कार्य्यं चापि नियोजयेत् ।।
आचार्य चाणक्य इस श्लोक में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उपयुक्त रणनीति बताते हैं। उनके अनुसार अपने लक्ष्यों के बारे में सोची गई बातों को मन में ही रखना चाहिए। ऐसी बातों, अपनी रणनीतियों अपने प्लान्स को किसी दूसरे के सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए।
इसके साथ ही वह कहते हैं कि लक्ष्यों की राह में शत्रु कई तरह की बाधा खड़ी करते हैं। इसलिए लक्ष्यों की योजना बनाते समय शत्रुओं से भी सावधान रहना चाहिए। इसलिए अपनी योजना की भी पूरी सुरक्षा आपके हाथों में होती है।
प्रभूतंकार्यमल्पंवातन्नरः कर्तुमिच्छति।
सर्वारंभेणतत्कार्यं सिंहादेकंप्रचक्षते॥
इस श्लोक में आचार्य चाणक्य शेर के उदाहरण से हमें लक्ष्यों के प्रति एकाग्र होना सिखाते हैं। जैसे शेर शिकार करने के समय अपने शिकार पर से नज़रें नहीं हटाता है, और अंत में हमला करके सफलता प्राप्त करता है। वैसे ही मनुष्य को भी अंत समय तक अपने लक्ष्य पर एकाग्र होकर टिके रहना चाहिए। एकाग्रता और दृढ़ निश्चय ही सफलता का राज़ हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications