Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chardham Yatra: खतरों से खाली नहीं केदारनाथ की यात्रा, सुखद सफर के लिए बरतें ये सावधानियां
शिव भक्तों के लिए जीवन में कम से कम एक बार केदारनाथ की यात्रा करना सपने के सच होने जैसा होता है। यह यात्रा चार धामों में से एक है जो उत्तराखंड में ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थान में प्राकृतिक खतरों जैसे भूस्खलन, भारी बारिश व बर्फ़बारी के बावजूद भी यह चार धाम लाखों भक्तों द्वारा संपन्न की जाती है। लाखों भक्त इस मंदिर में खुद को सांसारिक जीवन के बंधनों और आधुनिक जीवन के विनाशकारी प्रभावों से मुक्त करने के लिए आते हैं।
यह भक्तिमय यात्रा जितनी रोमांचक और आराधना से भरी होती है, उतनी ही खतरों से भी पूर्ण होती है। इसलिए इस यात्रा पर जाने से पहले कुछ सावधानियों को बरतना और तैयारियां करना ज़रूरी होता है। जानते हैं केदारनाथ यात्रा पर ध्यान रखने वाली बातें और सावधानियां -

यात्रा पर जाने से पहले ही यह सुनिश्चित करें कि आपके चारधाम पंजीकरण ठीक से किए गए हैं। अपने परमिट को अपने साथ संभाल कर रखें और कुली सेवाओं या टट्टू को किराये पर रखने के लिए पहले से व्यवस्था करें।
केदारनाथ जाने के लिए आदर्श महीने मई, जून और सितंबर, अक्टूबर हैं। केदारनाथ मंदिर क्षेत्र कभी-कभी भूस्खलन और बाढ़ के लिए जाना जाता है जो कई बार बिना चेतावनी के भी आ जाते हैं। यहां किसी भी मौसम में ठंड और रिमझिम बारिश का सामना करने के लिए तैयार रहें। साथ ही ठंडी हवाओं का सामना करने के लिए सभी शीतकालीन प्रतिरोधी सामान पैक करें। छाते, गर्म कपड़े, रेनकोट आदि को पैकिंग में शामिल करें।
केदारनाथ में कठिन और खतरनाक स्थितियों का सामना करने के लिए खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए लगभग 6 महीने पहले अच्छी तरह से व्यायाम और पौष्टिक भोजन लें। मेडिकल किट हमेशा अपने साथ रखें जिसमें सभी ज़रूरी दवाइयां और मेडिकल ऐड का सामान हो।
मंदिर तक का सफ़र यानि ट्रेक बहुत लंबा और थकाऊ होता है, इसके लिए कुछ एनर्जी बूस्टिंग चॉकलेट और ग्लूकोज़ रखें। अच्छा खाएं, पर्याप्त आराम करें और हाइड्रेटेड रहें।
टॉर्च, कैमरे के लिए अतिरिक्त बैटरी, और अपने मोबाइल के लिए पूरी तरह से चार्ज किए गए पावर बैंक से लैस रहें। अपने होटल पहले से बुक कर लें क्योंकि पीक सीजन में बहुत भीड़ और व्यस्तता होती है। बीएसएनएल/एयरटेल इस क्षेत्र में प्रभावी रूप से कार्य करता है। इसलिए लोकल सिम की भी व्यवस्था करें।
अपने यात्रा बीमा और पहचान पत्र को साथ रखें। इसके साथ ही लगातार अपनी और अपने सामान की सुरक्षा का ख्याल रखें। वैध आईडी प्रूफ, यात्रा सम्बन्धी दस्तावेज, नकदी और कार्ड, मज़बूत जूते, बैकपैक, हेडलैम्प, प्राथमिक चिकित्सा किट, स्नैक्स, व्यक्तिगत स्वच्छता की वस्तुओं के आलावा अपनी ज़रूरत का सारा सामान साथ रखें।
केदारनाथ यात्रा में केवल मंदिर के दर्शन का अनुभव ही नहीं बल्कि इस रोमांचक यात्रा का भी अनुभव सुखद और सुरक्षित होना चाहिए। इसके लिए ये सावधानियां बरतना बहुत ज़रूरी होता है।

बुजुर्गों और बीमारों के लिए जरूरी टिप्स
केदारनाथ धाम की ऊंचाई लगभग 11750 फीट है, यह मौसम कुछ लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। दिल की बीमारी वाले लोग, बीपी, पल्मोनरी समस्याएं, मधुमेह, या ऊंचाई से संबंधित बीमारियां जैसे वर्टिगो से पीड़ित लोगों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
केदारनाथ में ऑक्सीजन लेवल
एक स्वस्थ मनुष्य को सांस लेने के लिए 70% ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। 8,000 फीट की ऊंचाई के बाद लोगों को ऑक्सीजन की कमी का अनुभव हो सकता है। केदारनाथ में आराम से सांस लेने के लिए 87 फीसदी ऑक्सीजन की जरूरत होती है। दुर्भाग्य से यहां ऑक्सीजन का स्तर महज 57 फीसदी है।
हृदय की समस्याओं और अन्य बीमारियों वाले भक्तों को सावधान रहना चाहिए, खासकर जब वे बेचैनी, बेहोशी या दिल का दौरा महसूस करते हैं। बिना चूके अपनी दवाएं समय पर लें और किसी भी आपात स्थिति में 108 पर कॉल करें। '108' उत्तराखंड सरकार की मोबाइल आपातकालीन सेवा है। अधिक ऊंचाई पर ट्रेकिंग करने से पहले उचित चिकित्सा उपचार लें। आराम किए बिना लगातार न चलें। ट्रेकिंग के दौरान गर्म कपड़े पहनें और जंक या फास्ट फूड का सेवन न करें।
चारधाम यात्रा ऊंचाई की बीमारी के लक्षण भी पैदा कर सकती है, जैसे कि सिरदर्द, मतली और सांस की तकलीफ। गौरीकुंड से निकलने से पहले कुछ ऐसे योगाभ्यास करें जो आपको आगे के सफ़र के लिए तैयार करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
