Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गंगा मैया की नित्य आरती करने वाले छात्र ने पास की नीट परीक्षा, जानें मां गंगा की उपासना से होने वाले लाभ
इस देश में नदियों को मां की तरह पूजा जाता है। जीवनदायिनी गंगा मैया हर जीव को अपनी संतान की तरह पालती है और उनकी देखभाल करती हैं। मां किसी को निराश नहीं होने देती हैं।
कड़ी मेहनत और माता गंगा के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले विभू उपाध्याय ने नीट का इम्तिहान पास कर लिया है। उनकी इस सफलता ने सबका ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि विभू लंबे समय से गंगा आरती करते आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मां गंगा के इस लाल की खूब प्रशंसा की जा रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विभू की इस सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने शुभकामनायें देते हुए विभू की कामयाबी को संस्कारित और अनुशासित बताया।
बचपन से है डॉक्टर बनने का सपना
विभू बचपन से डॉक्टर बनने की इच्छा रखते हैं और इसलिए उन्होंने नौवीं कक्षा से ही इसकी तयारी शुरू कर दी थीं। विभू ने नीट में 720 में से 622 अंक प्राप्त किये। इस होनहार छात्र ने इस कामयाबी के लिए मां गंगा का धन्यवाद किया। उन्होंने 2019 से मां गंगा की आरती करना शुरू किया था और जब भी समय मिलता है वो इस पवित्र कार्य को करते हैं। उन्होंने आगे भी मां गंगा की आरती करने की इच्छा जाहिर की है।
मां गंगा की आरती से लाभ
माता गंगा शिवजी के मस्तक पर विराजमान हैं। माता गंगा इस धरती पर मनुष्य के कल्याण के लिए ही अवतरित हुई। यह अपने भक्तों पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देती हैं। इनकी आरती से शुभ समाचार की प्राप्ति होती है साथ ही परिश्रम का उचित फल प्राप्त होता है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी मां गंगा की आरती करने से लाभ की प्राप्ति होती है। गंगा देवी एक मां की तरह अपने भक्तों के मन की चिंताओं को हर लेती हैं। ऐसा माना जाता है कि सुबह सुबह गंगा मैया की आरती करने से पूरा दिन अच्छा गुजरता है।

यहां पढ़ें मां गंगा की आरती
हर हर गंगे, जय माँ गंगे,
हर हर गंगे, जय माँ गंगे ॥
ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मन वांशित फल पाता ॥
ॐ जय गंगे माता
चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी, जल निर्मल आता ।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता ॥
ॐ जय गंगे माता
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता ॥
ॐ जय गंगे माता
एक बार ही जो तेरी, शरणागति आता ।
यम की त्रास मिटाकर, परम गति पाता ॥
ॐ जय गंगे माता
आरती मात तुम्हारी, जो जान नित्त जाता ।
दास वाही सहज में, मुक्ति को पाता ॥
ॐ जय गंगे माता
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मन वांशित फल पाता ॥
ॐ जय गंगे माता।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
