Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Karwa Chauth Wishes: आज करवा चौथ के मौके पर जरूर भेजें ये मैसेज, सोशल मीडिया पर भी करें पोस्ट
Karwa Chauth Wishes in Hindi: आज सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व है। 1 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। विवहहित स्त्रियों के लिए यह पर्व बहुत मायने रखता है। इस दिन सूर्योदय से पहले महिलाएं सरगी खाकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रोदय के बाद चाँद को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
करवा चौथ के पावन दिन पर आप अपने सखी सहेलियों, दोस्तों रिश्तेदारों को इस व्रत की शुभकामनायें जरूर भेजें। साथ ही यह प्रार्थना करें उनका व्रत सफल हो। पेश हैं कुछ ख़ूबसूरत संदेश जो करवाचौथ के दिन आप अपने प्रिय लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।

1.
व्रत रखा है मैंने बस एक प्यारी-सी ख्वाइश के साथ,
हो खूब लंबी तुम्हारी उम्र और मुझे हर जन्म मिले बस तुम्हारा ही साथ।
हैप्पी करवा चौथ प्रिय!
2.
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
हमारे जीवन में प्यार की रागिनी !
करवा चौथ की शुभकामनाएं डियर !

3.
मेहंदी लगाया है हाथों पर
और माथे पर सिंदूर लगाया है
पिया आजा पास हमारे
देख चांद भी निकल आया है
करवाचौथ की बधाई साथी!

4.
चांद की पूजा करके
करती हूं मैं, तुम्हारी सलामती की दुआ
तुझे लग जाए मेरी भी उमर
गम रहे हर पल तुझसे जुदा !
हैप्पी करवा चौथ!

5.
जैसे वीरावती को दिया सौभाग्यवती का वरदान
मां करवा वैसे ही बनाए रखना मेरे सुहाग पर अपना आशीर्वाद।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
मेरी मेहंदी का रंग हो गहरा
सबका सुहाग रहे हमेशा आबाद
इस पर्व पर बढ़े खुशियों की तादाद
आप सभी को करवा चौथ की बधाई!

7.
चांद की पूजा करके, करती हूं मैं दुआ तुम्हारी सलामती की
आपको लग जाए मेरी उमर, यही करवा चौथ के दिन दुआ करती हूं।
करवा चौथ की शुभकामनाएं!

8.
इस जीवन में मुझे, जो मिला है तेरा साथ
दुख सारे मिट गए, हुआ खुशियों का आगाज
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!

9.
आइए आज एक साथ चांद को देखें
जिस तरह यह आकाश में चमकता है
प्रेम भी हमारे जीवन में हमेशा इसी तरह चमकता
और अपनी रोशनी बिखेरता रहे
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
10.
करवा मां के श्राप के डर से जैसे यमराज ने छोड़े उनके पति के प्राण
हे करवा माता, इस करवाचौथ पर हमारे पति को भी दो लंबी आयु का वरदान
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!

11.
आज फिर आया है मौसम प्यार का,
ना जाने कब होगा दीदार चांद का,
पिया मिलन की रात है ऐसी आई ,
आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का।
Happy Karwa Chauth

12.
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी,
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए,
आपके दांपत्य जीवन में रागिनी।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
