Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखें या नहीं? जानें महिलाओं के सवालों के जवाब
Sawan Fast During Periods: सावन के महीने में भोले बाबा की पूजा की जाती है। महिलाएं हों या पुरुष सभी श्रद्धा भाव से भोले बाबा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। महिलाएं बड़े श्रद्धा-भाव से व्रत रखती हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाती हैं और प्रार्थनाएं करती हैं। लेकिन हर साल सावन आते ही महिलाओं को इस बात की चिंता सताने लगती है कि पीरियड्स आ गए तो उनका सावन सोमवार का व्रत पूरा होगा या नहीं? वो व्रत के दौरान शिवलिंग पर जल चढ़ा सकती हैं या नहीं? पूजा कर सकती हैं या नहीं?
मंदिर जा सकती हैं या नहीं? बता दें कि यह विषय सिर्फ धार्मिक आस्था से नहीं जुड़ा, बल्कि इसमें स्वास्थ्य, समाज और बदलती सोच की भी बड़ी भूमिका है। आइए जानते हैं व्रत रख सकते हैं या नहीं अगर रख सकते हैं तो कैसे करें पूजा?

धार्मिक मान्यता क्या कहती है?
परंपरागत हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, मासिक धर्म के दौरान महिलाएं पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश या व्रत आदि से दूर रहती हैं। इस दौरान उन्हें कई प्रकार के काम करने की मनाही होती है। इसका मुख्य कारण शुद्ध-अशुद्ध की अवधारणा रही है, जिसमें पीरियड्स को अशुद्ध माना जाता था।

विशेष रूप से प्राचीन काल में जब सैनिटेशन की सुविधाएं नहीं थीं, तब यह एक सुरक्षा और विश्राम का नियम भी था। हालांकि, शिव पुराण या किसी वेद में सीधे तौर पर यह नहीं लिखा गया है कि महिलाएं व्रत नहीं रख सकतीं। यह सामाजिक परंपराओं और व्याख्याओं पर अधिक आधारित है।

पीरियड्स के दौरान व्रत रखने के नियम
अगर सावन के व्रत के दौरान महिलाओं को पीरियड्स आ गए हैं तो वो व्रत तो रख सकती हैं लेकिन कुछ नियमों का उन्हें पालन करना होगा। दरअसल पहले और आज के समय की सोच में काफी बदलाव आए हैं। पहले कहा जाता था कि पीरियड्स में व्रत नहीं रखने चाहिए लेकिन अब सोच में परिवर्तन आया। चलिए फिर मासिक धर्म के दौरान व्रत रखने के नियम भी जान लेते हैं।
सुबह उठकर स्नान आदि करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
पीरियड्स के दौरान महिलाएं मंदिर के अंदर नहीं जा सकतीं ऐसे में वो दूर से ही भगवान के दर्शन कर लें।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं का शिवलिंग पर जल चढ़ाना वर्जित होता है, मगर वो मन ही मन जाप कर सकती हैं।
पीरियड्स के दौरान महिलाएं चाहें तो व्रत न रखें या फिर फलाहार कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications