Latest Updates
-
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Indira Ekadashi Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर सुनें ये चमत्कारी व्रत कथा, मिटेंगे सारे कष्ट
Indira Ekadashi Katha In Hindi: आज इंदिरा एकादशी व्रत है जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। पितृ पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का व्रत हिन्दू धर्म में अत्यंत पावन और फलदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस व्रत का पालन करने से न केवल साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि पितरों की आत्मा को भी मोक्ष और शांति मिलती है। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति और पितृ दोष से मुक्ति चाहते हैं।
भगवान विष्णु की कृपा और पितरों के आशीर्वाद का संगम इसी व्रत से मिलता है। आइए जानते हैं उस चमत्कारी व्रत कथा के बारे में जिसके बिना अधूरा है व्रत साथ में महत्व, पूजा विधि और महत्व।
इंदिरा एकादशी का महत्व
इंदिरा एकादशी का व्रत पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को करने से न केवल स्वयं को पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस व्रत का फल हजारों गौदान और यज्ञ करने के बराबर होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इंदिरा एकादशी की पूजा विधि
व्रत के दिन प्रातःकाल स्नान कर संकल्प लें।
घर में भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र को गंगाजल से शुद्ध कर पूजन करें।
पीले फूल, तुलसी दल और पंचामृत से भगवान का अभिषेक करें।
पूरे दिन व्रत रखें और केवल फलाहार करें।
शाम के समय विष्णु सहस्रनाम और विष्णु मंत्र का जाप करें।
रात्रि में जागरण करके भजन-कीर्तन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
अगले दिन द्वादशी को ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें और व्रत का समापन करें।
इंदिरा एकादशी व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, सत्ययुग में इंद्रसेन नाम का एक राजा था। वह परम धर्मात्मा और विष्णु भक्त था। एक बार जब वह अपने राज्य का शासन कर रहा था तो उसके पास नारद मुनि आए। नारद मुनि ने बताया कि राजा का पिता मृत्यु के बाद यमलोक में कष्ट भोग रहा है। राजा दुखी हो गया और उपाय पूछा। नारद जी ने कहा - "राजन! यदि आप पितृ पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी व्रत करेंगे और विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करेंगे तो आपके पिता को मुक्ति मिलेगी और स्वर्ग की प्राप्ति होगी।"
राजा इंद्रसेन ने पूरे श्रद्धाभाव से इंदिरा एकादशी व्रत किया। इस व्रत के प्रभाव से उनके पिता को मोक्ष मिला और स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त हुआ। तभी से यह एकादशी पितरों की मुक्ति और आत्मा की शांति के लिए सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है।
इंदिरा एकादशी व्रत के लाभ
पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
पितृ दोष दूर होता है।
घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
रोग और कष्ट दूर होकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।



Click it and Unblock the Notifications
