Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
Lunar Eclipse on Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, रंग खेल सकते हैं या नहीं?
Chandra Grahan Me Holi khelna chahiye ya nahi: ग्रहण की गतिविधि खगोल और अंतरिक्ष विज्ञान में बहुत महत्वपूर्ण और दिलचस्प मानी जाती है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण को नकारात्मक माना जाता है। सूर्य या चन्द्र ग्रहण के दौरान सूतक काल लग जाता है, जिसके कारण उस समय कोई भी मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ और यहाँ तक कि जल व भोजन खाना भी वर्जित होता है।
इस वर्ष यानि 2024 में होली के दिन इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा और फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर चन्द्र ग्रहण भी होने जा रहा है। ऐसे में जानते हैं कि क्या इस वर्ष चन्द्र ग्रहण के दिन होली खेली जा सकती है कि नहीं-

चंद्रग्रहण 2024 का समय (Chandra Grahan 2024 Timings)
साल का पहला चन्द्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 25 मार्च को सुबह 10:23 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्रग्रहण उपच्छाया ग्रहण होने वाला है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का रंग मलिन हो जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा का भाग कटा हुआ नजर नहीं आता और पृथ्वी की सीधी छाया चंद्र पर नहीं पड़ती है। इसमें चंद्रमा धुंधला नजर आता है, इसे ही उपछाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
बिना किसी चिंता के मनाई जा सकती है होली
उपछाया चन्द्र ग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होता। इसी कारण होलिका दहन और होली के त्यौहार पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा और त्यौहार का उत्सव आसानी से मनाया जा सकता है।
भारत में नहीं दिखाई देगा चन्द्र ग्रहण
भारत का पहला चन्द्र भारत में दिखाई नहीं देगा। यह उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के हिस्सों से दिखाई देगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











