Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर कर लें ये उपाय, विवाह में आ रही अड़चने हो जाएंगी दूर
Mahashivratri Upay For Marriage: फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए यह शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और विधि-विधान से शिवजी की पूजा करते हैं।
मान्यता है कि शिव-पार्वती की पूजा से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। जो लोग विवाह में देरी या सच्चे प्रेम की तलाश में हैं, उनके लिए यह दिन शुभ माना जाता है। आइए यहां जानते हैं सच्चा प्यार पाने के लिए या शीघ्र विवाह के लिए ये उपाय जरुर करें।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय
यदि विवाह में बाधा आ रही है तो महाशिवरात्रि के दिन मंदिर जाएं और लाल मौली लेकर भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा करते हुए सात बार दोनों को मौली से बांधें। यदि परिक्रमा संभव न हो तो एक ही स्थान पर खड़े होकर यह प्रक्रिया करें। इसके बाद श्रद्धा पूर्वक शिव-पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा करें और शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। यह उपाय शीघ्र विवाह की बाधाओं को दूर करने में सहायक माना जाता है।
मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए उपाय
महाशिवरात्रि के दिन मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए लाल वस्त्र पहनकर किसी शिव मंदिर जाएं और शिव-गौरी की पूजा करें। माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं जैसे लाल चूड़ियां, चुनरी, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर और कुमकुम अर्पित करें। शिव-पार्वती से अपने विवाह की मनोकामना प्रार्थना करें। इसके बाद रामचरितमानस में वर्णित शिव-पार्वती विवाह का पाठ अवश्य करें। यह उपाय विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है और शीघ्र ही अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति में सहायक होता है।
कुंवारी कन्याओं के लिए उपाय
महाशिवरात्रि के दिन कन्याएं माता पार्वती को मेहंदी चढ़ाएं और फिर उसी मेहंदी को अपने हाथों पर लगाएं। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा वर प्राप्त होने का योग बनता है। यह उपाय अत्यंत शुभ माना जाता है।
प्रेम विवाह के लिए उपाय
प्रेम विवाह के लिए महाशिवरात्रि के दिन मां पार्वती के सामने रामचरितमानस की इस चौपाई का पाठ करें:
"तौ भगवानु सकल उर बासी। करिहि मोहि रघुबर कै दासी।।
जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू।।"
यह चौपाई बालकांड में वर्णित है, जब माता सीता ने भगवान राम को वर रूप में पाने के लिए मां पार्वती से प्रार्थना की थी। सच्चे प्रेम की प्राप्ति और प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए इस चौपाई का श्रद्धा से पाठ करें।



Click it and Unblock the Notifications
