Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Premanand Ji Maharaj: अधर्म के रस्ते पर चलकर पैसा कमाने से क्या होता है? महाराज जी ने दिया इसका जवाब
Motivational Thoughts of Premanand Ji Maharaj: धन कमाने के लिए लोग निरंतर दिन रात मेहनत तथा कड़ा परिश्रम करते हैं। ज्यादातर लोग अकूत धन कमाने के लिए अधर्म का सहारा लेते हैं। इसके लिए वे लोग अधर्म के मार्ग पर चलते हैं।
वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी कई बातों का विश्लेषण करते हुए अपने भक्तों को ऐसी बातों पर सही मार्ग दिखाते हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी ने बताया है कि अधर्म के मार्ग पर धन कमाने से क्या होता है।

अधर्म व गलत तरीके से धन कमाने से क्या होता है? (What Happened If You Earn Money From Wrong Ways)
प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक जिसके अंदर धन का लालच या अधिक से अधिक धन कमाने की इच्छा जागृत हो जाए वह कुछ भी कर सकता है। प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि यह बात जिसके अंदर भी आ गई तो वह किसी भी हद तक जा सकता है और घिनौना से घिनौना कार्य कर सकता है। अधर्म के रास्ते पर चलने के कारण ऐसे व्यक्ति का सर्वनाश सुनिश्चित रहता है।
प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार धर्मात्मा व्यक्ति धन की नहीं अपितु धर्म की लालसा रखता है। वह ज्यादा से ज्यादा धर्म आचरण तथा दूसरों के सेवा भाव के लिए सोचता है। भले ही उसके पास जीवनयापन करने के लिए नमक रोटी क्यों ना हो, वह अधर्म के मार्ग पर नहीं चलता है।
सज्जन लोग धन संचित नहीं करते हैं
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि धर्मात्मा व्यक्ति अपनी संतानों या नई पीढ़ी के लिए धन संचित करके नहीं रखता क्योंकि वह बहुत ही शक्तिशाली तथा महिमाशाली होता है जिस कारण उनका धन अपने आप ही धीरे-धीरे संचित अवस्था में परिवर्तित होता चला जाता है।
जो व्यक्ति अधर्म के रास्ते से धन इकट्ठा करता है, उनकी संतान उनको बिलकुल भी सम्मान नहीं देती है। एक निश्चित समय आने पर वह अपने धन की इज्जत नहीं करते तथा अपने माता-पिता पर हाथ उठा कर उन्हें घर से भी निकाल देते हैं। उस समय व्यक्ति का जीवन न घर का होता है और न घाट का।
घर से निकल जाने के पश्चात अधर्मी पुरुष अपना आपा खो बैठता है। तत्पश्चात् उसकी बुद्धि भ्रष्ट होने लगती है और वह अपने आप को बहुत धिक्कारता है। इसके साथ ही गलत आचरण में आ जाता है और धीरे-धीरे अपने आप को वह समाप्त कर लेता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
