Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
घर पर ही करते हैं शिवलिंग की पूजा-अर्चना, यहां जाने जलाभिषेक का सही तरीका, सावन महीने में भी आएगा काम
सावन के महीने में शिवलिंग पर रोजाना जलाभिषेक करना बहुत ही विशेष माना जाता है। शिवलिंग पर जलाभिषेक हिंदू रीति-रिवाजों में सबसे खास अनुष्ठान माना जाता है। लेकिन सावन के महीने में रोजाना मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाना कई लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कई लोग अपने घर में ही शिवलिंग को स्थापित करके जलाभिषेक करते हैं।
घर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय अक्सर हम कुछ न कुछ गलतियां कर देते हैं। ऐसे में आज हम उस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर विधि-विधान के साथ शिवलिंग जलाभिषेक कर पाएंगे। जलाभिषेक की इस विधि का उपयोग आप सोमवार, सावन के महीने, महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि जैसे खास दिनों पर कर सकते हैं।

घर पर शिवविंग जलाभिषेक करने का सही तरीका
- अपने घर में शिवलिंग को किसी पीतल या तांबे की थाली या प्लेट में रखें। आप शिवलिंग के सामने नंदी की मूर्ति भी रख सकते हैं। भगवान शिव की पूजा के साथ उनके वाहन नंदी को भी रोजाना प्रणान करना जरूरी होता है।
- शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए जरूरी चीजों को इकट्ठा करें। जिसमें पानी, दूध, दही, शहद, घी, चंदन का पेस्ट, फूल और फल शामिल होंगे। इसके अलावा आप अपने पूजा की सामग्री में एक घंटी, अगरबत्ती, कपूर और एक दीपक भी रख सकते हैं।
- शिवलिंग की पूजा और जलाभिषेक से पहले नहाएं और अपने हाथ पैर धोकर साफ सुथरे कपड़े पहनें।
- अब शिवलिंग को जल चढ़ाकर अभिषेक की शुरुआत करें। आप उद्रणी यानि पंच पत्र के चम्मच का इस्तेमाल सामग्री चढ़ाने के लिए कर सकते हैं। लेकिन स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करने से बचें।
- शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय भगवान शिव के 108 नामों का जाप करें या फिर आप ओम नमः शिवाय का भी जाप कर सकते हैं।
- इसके बाद शिवलिंग पर एक छोटी कटोरी कच्चे दूध का जलाभिषेक करें और फिर थोड़ी मात्रा में जल चढ़ाकर शिवलिंग को शुद्ध करें।
- अब शिवलिंग पर दही चढ़ाएं और दोबारा जल उन्हें अर्पित करें। फिर घी चढ़ाएं और जल अर्पित करें। शहद चढ़ाकर जलाभिषेक करें।
- आप चंदन के साथ पंचामृत यानि 5 सामग्रियों का मिश्रण - जिसमें मैश किया हुआ केला, शहद, मिश्री, दूध और घी शामिल हैं, से भी अभिषेक कर सकते हैं।
- पंचामृत चढ़ाने के बाद शिवलिंग को एक बार फिर से जल से शुद्ध कर लें।
- अब धीरे से शिवलिंग और नंदी बाबा की मूर्ति को थाली से बाहर निकालें और उन्हें एक साफ कपड़े से पोंछ लें।
- अभिषेक की थाली को पूजा स्थल से हटा दें और शिवलिंग, नंदी बाबा को दोबारा उनके वेदी पर रख दें।
- इसके बाद कलावा का एक टुकड़ा, चंदन, अक्षत, जनेऊ, बेल पत्र, धतूरा के फूल और फल, अगरबत्ती, नारियल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- आखिर में आरती कर अपनी पूजा का समापन करें।



Click it and Unblock the Notifications
