Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
धूर्त है या चुगलखोर, गर्दन की बनावट से जानिए किस नेचर के व्यक्ति हैं आप?
समुद्र शास्त्र में शारीरिक बनावट, हावभाव और कुछ चिन्हों के आधार पर किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य के बारे में आसानी से मालूम किया जा सकता है। यानी अगर किसी मनुष्य के शरीर पर पूरी तरह से गौर किया जाए तो उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। उन्हीं में से एक है आपकी गर्दन। आप गर्दन की लंबाई, आकार, मोटाई, चौड़ाई आदि के आधार पर इंसान का स्वभाव जान सकते हैं।

आज हम आपको समुद्र शास्त्र के अनुसार बताएंगे कि आपकी गर्दन आपके भविष्य और पर्सनेलिटी के बारे में क्या कहती है।
छोटी गर्दन
सामान्य से छोटी गर्दन वाले लोग कम बोलने वाले, मेहनती व घमंडी हो सकते हैं। ऐसे लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए।
मोटी गर्दन
जिसकी गर्दन सामान्य से ज्यादा मोटी होती है,ऐसे लोग क्रोध करने वाले होते हैं। ये लोग थोड़े मतलबी और घमंडी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों पर आसानी विश्वास नहीं करना चाहिए।
सीधी गर्दन
जिन लोगों की गर्दन सीधी होती है, ऐसे लोग स्वाभिमानी और अपने नियमों के पक्के होते हैं। इन पर विश्वास किया जा सकता है। ये लोग अपनी जुबान के पक्के होते हैं।
लंबी गर्दन
सामान्य से ज्यादा बड़ी गर्दन वाले लोग बातूनी, मंदबुद्धि, अस्थिर, निराश और चापलूस स्वभाव के होते हैं। अगर किसी मर्द की गर्दन औसत से ज्यादा लंबी है तो उसका जीवन समस्याओं से घिरा होता है, जबकि छोटी गर्दन और सामान्य गर्दन को शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि वो धनवान होते हैं और जीवन में कामयाबी हांसिल करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की गर्दन लंबी होती है वह भोगी होता है यानी ऐसे व्यक्ति में भोग विलास की चीजों के प्रति अधिक रुचि रहती है।
छोटी गर्दन
जिन लोगों की गर्दन सामान्य आकार से थोड़ी छोटी है, तो ऐसे लोग कम बोलने वाले, मेहनती, कंजूस, अविश्वसनीय व अभिमानी भी हो सकते हैं। ध्यान रहें कि ऐसे लोगों का फायदा दूसरे लोग खूब उठाते हैं, मगर इन्हें इस बात का कभी पता भी नहीं चलता। छोटी गर्दन वाले व्यक्तियों की अच्छी बात यह है कि उन्हें हमेशा भाग्य का साथ मिलता रहता है। छोटी गर्दन वाले लोग फनलविंग किस्म के होते हैं और अपने इरादों के लिए पक्के होते हैं इसलिए आने वाली समस्याओं का डट कर सामना करते हैं।
टेढ़ी गर्दन
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन व्यक्तियों के गर्दन टेढ़े होते हैं उनसे सावधान रहना चाहिए। ऐसे व्यक्ति चुगलखोर होते हैं। इधर की उधर करने में इन्हें महारत हासिल होती है।
सूखी गर्दन
ऐसी गर्दन जिसमें मांस कम हो और नसें दिखाई देती हो ऐसी गर्दन वाले लोग सुस्त, कम महत्वाकांक्षी, सदैव रोगी रहने वाले, आलसी, क्रोधी और कम समझ वाले हो सकते हैं।
ऊंट जैसी गर्दन
पतली व ऊंची गर्दन वाले ऐसे सहनशील व मेहनती होते हैं। हालांकि ये लोग धोखेबाज और स्वार्थी स्वभाव के भी हो सकते हैं।
आदर्श गर्दन
ऐसी गर्दन वाले लोग कला प्रेमी होते हैं। ये स्वभाव से सरल होते हैं ऐसे लोग सुख का जीवन जीते हैं।
सुराहीदार गर्दन
पारदर्शी या सुराहीदार आकार की जो गर्दन होती है, जो खासकर के महिलाओं में पाई जाती है। ऐसी गर्दन कला प्रिय, कोमल, ऐश्वर्य और भोग की परिचायक भी होती है। बता दें कि ऐसे लोग सुख का जीवन जीते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
