Latest Updates
-
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर
कुंभ राशि: फरवरी में लाइफ पार्टनर से हो सकती है खटपट, जानिए कैसा गुजरेगा यह महीना?
फरवरी का महीना शुरु हो चुका है। कुंभ राशि वालों के लिए ये महीना बहुत कुछ नया ला सकता है। आपको लगेगा कि आप फिर से अपनी जिंदगी एक नए सिरे से शुरु करेंगे।
क्योंकि प्यार का ग्रह शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में प्रवेश कर रहा हैं, इसके अलावा चंद्रमा आठवें भाव में इस समय आप अपनी लाइफ में एक से बढ़कर एक बदलाव देंखेगे। आइए जानते है कि फरवरी इस बार कुंभ राशि के लिए क्या कुछ नया लाया है, आइए जानते हैं-

कॅरियर
इस महीनें आप आपके कॅरियर में कुछ बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, आप अपने नियमित रुटीन के तरह व्यस्त रहेंगे। इस महीनें आप अपनी सैलेरी को लेकर थोड़ा टेंशन में दिखेंगे। वर्क प्लेस पर थोड़ा मनमुटाव रहेगा। अपने सीनियर के साथ जरा सम्भलकर चलें। इस महीनें आपको विवादों में चाहकर भी नहीं पड़ना हैं।

व्यापार
इस महीनें आपके व्यापार में कुछ खास लाभ नहीं होने वाला है। इस बार व्यापार के सिलसिले में बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है। उतर की दिशा में यात्रा करना आपके लिए फलदायक साबित हो सकता है। जैसा चल रहा है वैसे चलने दीजिए, नई जगह पर पैसे लगाने से पहले किसी ज्ञानी से सलाह मशविरा जरुर कर लें।

प्यार
पिछली साल की तुलना में ये साल प्यार के लिहाज से आपके लिए बहुत ही खुशगवार गुजारने वाला है। इस साल आप अपने लव पार्टनर के और करीब आएंगें। इस साल आपको कई जगह कम्प्रोमाइज करने पड़ सकते है लेकिन प्यार के मामले में इस महीनें आपका लक बहुत शानदार चलेगा।

शादी
शादीशुदा लाइफ को प्यार से चलाने के लिए प्यार, केयरिंग, शेयरिंग और कम्यूनिकेशन बहुत ही जरुरी होता है। अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच थोड़ी सी भी मनमुटाव की स्थितियां बनती है तो इसे आप बात करके बड़े झगड़े होने से बचा सकते हैं। इस महीनें आपको अपनी जीवनसाथी से कम्यूनिकेशन गैप की स्थिति होने से बचना है। परिवार के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताकर एक अच्छे रिश्तें की शुरुआत कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति
ज्योतिष के अनुसार ये महीने आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इस महीनें आपके नई लोगों से रोजगार से संबंधित मुलाकात हो सकती हैं। लेकिन ये लोग आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद नहीं करेंगे। इस महीनें अतिरिक्त खर्च के आसार नजर आ रहे हैं। आपके प्रयास करने के बाद भी कुछ खास परिणाम नहीं मिलेंगे। इसलिए धन संबंधी कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले 10 बार सोचें।



Click it and Unblock the Notifications
