Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
सामुद्रिक शास्त्र बताता है कि अगर लड़के में हैं ये 12 गुण तो आंख मूंद कर लीजिये उससे शादी
विवाह की परंपरा काफी प्राचीन है और प्राचीन काल से ही अपनी पुत्री के लिए योग्य वर तलाशना माता-पिता की प्रथम प्राथमिकता रही है। महाराजाओं के काल में पिता अपनी पुत्री के लिए उचित वर खोजने के लिए स्वयंवर आयोजित कराता था।
पढ़ें- पति को दुबारा प्यार में पागल कर देने वाली 7 रोमांटिक ट्रिक
रामायण व महाभारत जैसे दो महाकाव्यों को पढ़ने से यह पता चलता है कि उस दौर में भी सीता व द्रौपदी के माता-पिता को अपनी पुत्री के लिए योग्य वर खोजने की चिंता सताती थी।
सही दिशा में प्रयास को आगे बढाने के लिए माननीय संतों की सलाह ली जाती थी और इसके बाद ही स्वयंवर आयोजित किया जाता था।

जानें, योग्य वर के संदर्भ में संतों की सलाह
एक योग्य वर कैसा होना चाहिए इसके लिए संतों ने कुछ मापदंड निर्धारित किए थे। आने वाली पीढियों के ज्ञान व जानकारी के लिए इन्हें शास्त्रों में दर्ज किया गया। प्राचीन संतों ने 20 खूबियों का एक मापदंड तैयार किया और इन्हीं खूबियों के आधार पर व्यक्ति को योग्य या अयोग्य माना जाता था।
पढ़ें- पति पत्नी में ऐसी फालतू चीज़ों को ले कर भी होते हैं तलाक...

किन खूबियों पर ध्यान दें?
लड़के में क्या चीजें देखना चाहिये? हो सकता है कि आपने समुद्रिका शास्त्र के बारे में सुना हो, जो कि एक वेदिक स्टडी है, जिसमें इंसान की आभा, चेहरे, व्यक्तित्व, और पूरे शरीर के बारे में पढ़ना सिखाया जाता है। इन स्टडी की गाइडलाइन को ध्यान में रख कर आपको पुरुष में 20 गुण ढूंढने चाहिये और फिर शादी करनी चाहिये। आइये जानते हैं क्या हैं वो अच्छी बातें...

1. उसे साहसी एवं धीरजवान होना चाहिए। मुश्किल चाहे जैसा हो बडा या छोटा, आसान या कठिन उसे बडी हिम्मत से उसका सामना करना चाहिए।
पढ़ें- 10 चीजें जो हर भारतीय महिला अपने पति से चाहती है
2. उसे अपना हर फैसला सोच-समझ कर लेना चाहिए और यदि निर्णय उसके प्रियजनों के साथ जुडा हो तो अधिक सावधानी बर्तनी चाहिए। वह हर फैसले को एक रणनीति के तहत न ले बल्कि उसमें लिए गए फैसले से बनने वाली नकारात्मक व सकारात्मक स्थितियों की भी समझ होनी चाहिए।

3. एक योग्य पुरुष खुद भी सुबह जल्दी उठता और दूसरों को भी जल्दी उठने की सलाह देता है। क्योंकि उसे इस आदत के फायदे पता हैं।

4. एक अच्छा लाइफ पार्टनर मुश्किल से मुश्किल समय का सामना करने की हिम्मत रखता है तथा वह मेहनत करने से नहीं ड़रता।
पढ़ें- 7 चीज़ें जो पति बनने के बाद पुरुषों को छोड़ देना चाहिए
5. वह लालची ना हो और दोस्तों व रिश्तेदारों को संपत्ति में उनका हक दें। जो दूसरों की मेहनत की कदर करें और लोगों का इस्तेमाल केवल अपने मतलब के लिए ना करता हो।

6. वह जो आपकी बातों को सुनें और उन्हें समझे। उसे आपकी जरूरतों व इच्छाओं के बारे में पता होना चाहिए तथा उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें।
7. उसमें अपने व्यक्तिगत व व्यवसायी संबंधो को खतरे में डालने पर उठने वाली समस्याओं की समझ होनी चाहिए। उसे प्रेम से जुडे रिश्तों को संजोकर रखना आना चाहिए।

8. कुछ पुरुषों को लगता है कि दोस्तों के साथ अपने प्रेम संबंधित विषयों पर बात करके वे अपनी मर्दानगी को व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन, जो व्यक्ति अपनी निजी जिंदगी की गोपनियता को बनाए रख सकता है उसी को योग्य पुरुष माना जा सकता है।

9. उसे जीवन के हर मोड पर धैर्य व दृढता के साथ चलना चाहिए।
10. अपनी जिंदगी में पुरानी व दुखद घटनाओं को संजोने के बजाय प्यारी व सुखद यादों को संजोने में विश्वास करता हो।

11 वह मिट्टी के साथ जुडा हो और वह धन व सफलता के आने पर भी अपना विवेक एवं गौरव ना खोए।
12 वह महत्वाकांक्षी तथा दूसरों के प्रति विनम्र हो।

13 एक अच्छा जीवनसाथी अपनी वर्तमान स्थिति में खुश रहता है तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की इच्छा रखता है। उसमें अपूर्ण इच्छाओं का मलाल भी नहीं होना चाहिए।

14 एक योग्य पुरुष अपने आहार में पोष्टिक भोजन को शामिल करता है। वह अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देता है। ऐसी अच्छी सलाह वह अपने तक ही नहीं रखता बल्कि दूसरों में भी बांटता है।
15 वह चुस्त-दुरुस्त रहता है तथा लंबे समय तक सोना पसंद नहीं करता।

16 उसके दिल में अपने कर्मचारियों, नियोक्ताओं, व सहयोगियों के लिए सम्मान व विनम्रता का भाव रहता है।
17 वह दिलेर हो और समय आने पर चोरों से लड़ने की भी हिम्मत रखता हो।

18 एक अच्छा लाइप-पार्टनर मेहनती होता है और वह अपने हर काम को मन लगाकर करता है, बाहरी परेशानियों की परवाह किए बिना।
19 वह कठीन से कठीन परिस्थितियों में भी अपना आपा नहीं खोता, और समस्या का जल्द समाधान ढूंढ लेता है।

20 वह आशावादी एवं जीवन में केवल अच्छाई की उम्मीद करता है तथा कभी भी अपने सपनों व सफलता के मार्ग पर से डर कर पीछे नहीं हटता।



Click it and Unblock the Notifications
