Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
पति को दुबारा प्यार में पागल कर देने वाली 7 रोमांटिक ट्रिक
शादी के कुछ ही सालों बाद ऐसा लगने लगता है कि आपके पति अब आपकी बातों में रूचि नहीं रखते हैं, आप दोनों के रिश्तों में एक ठहराव सा आ गया है, वो चार्म नहीं रहा जो शादी के बाद हुआ करता था।
ऐसा होना स्वाभाविक है और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। बस आपका रिश्ता बरकरार रहें, इसके लिए कुछ स्पेशल ट्रिक्स अपनाने की जरूरत है।
READ: न बोलें ये बातें नहीं तो हो जाएगा पति का मूड खराब
अगर आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी हमेशा खिलखिलाती बनाएं रखनी है तो आप दोनों को एक-दूसरे के साथ बार-बार प्यार में पड़ने की जरूरत होती है।
READ: 10 चीजें जो हर भारतीय महिला अपने पति से चाहती है
एक बार सोंच कर देखिये क्या वाकई में ये बात सच नहीं लगती? तो आइए जानते हैं कि वो ट्रिक्स क्या हैं जिनसे आपके पति दुबारा से आपके प्यार में पड़ सकते हैं।

1. उसके लिए तैयार हों:
शादी के कुछ सालों के बाद आप अपनी आराम के हिसाब से कपड़े पहनती हैं। अब ऐसा करना बंद कर दें, कुछ दिन अपने पति की पसंद का सम्मान कर लें, उसे प्यार जताने के लिए उसकी पसंद के रंग के कपड़े पहन कर देखें। आपको भी चेंज मिलेगा और उन्हे भी आपके अंदाज में रोमेंस की महक महसूस होगी।

2. उसके खेलों में रूचि लें:
पति को क्रिकेट पसंद है तो उन्हे ताना न मारें, बल्कि उनके साथ बैठ जाएं। इससे उन्हे अच्छा लगेगा, चेंज मिलेगा और हो सकता है कि आप दोनों के बीच उस दौरान कुछ प्यार भरे पल गुजर जाएं। ऐसा आप उनकी साईकलिंग और जॉग के दौरान भी कर सकती हैं।

3. क्वालिटी टाइम दें:
शादी के बाद समय तो देते हैं लेकिन एक दूसरे को एक-दूसरे के लिए समय नहीं दे पाते हैं। अपने हसबैंड को क्वालिटी टाइम दें, उसे प्यार से निहारें, सहलाएं और वही टच और फील दें, जो सालों पहले था।

4. गिफ्ट देकर सरप्राइज दें:
शादी के कुछ सालों के बाद आप दोनों का सबकुछ एक जैसा हो जाता है, ऐसे में गिफ्ट और सरप्राइज हवा हो जाता है। ऐसा न करें, उन्हे समय-समय पर गिफ्ट देकर सरप्राइज दें।

5. समस्या का समाधान ढूंढें:
अगर आप दोनों की लाइफ में कोई दिक्कत आती है तो उसे मिलकर ही सुलझाएं। ऑफिस की बातें भी शेयर करें, इससे अपनापन बना रहता है। एक-दूसरे के साथ मैच्योर रहें और बच्चों जैसी हरकतें भी करें।

6. उनका ओपिनियन लें:
आप जब भी कुछ लें तो उनका ओपिनियन भी लें, इससे उन्हे अच्छा लगेगा और वह आपको अपनी च्वाइस भी बताएंगे। साथ ही पति को लगेगा कि वाह, मेरी वाइफ को मेरी पसंद की परवाह है। इससे वो एक बार फिर से आपको अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानेगें।

7. केयर दिखाएं:
हर पुरूष चाहता है कि उसे कोई प्यार करें, कोई उसका हाथ थामे और बोले कि उसकी जिंदगी में उसका महत्व बहुत है। पतियों को ऐसा करने की आशा अपनी वाइफ से बहुत ज्यादा होती है लेकिन फैमिली में पड़कर अक्सर हसबैंड-वाइफ ऐसा नहीं करते हैं। पति जब भी ऑफिस से आएं, उन्हे गले लगकर किस करें। उनके लंचबॉक्स में एक छोटा सा नोट रखें। इन छोटी-छोटी बातों से दिल जीता जा सकता है और एक बार फिर से आपसे उनको प्यार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
