Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
इस दिवाली घर में खुशियां आये इसके लिए वास्तु टिप्स
वास्तुशास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो हिन्दू धर्म को विरासत में मिला है और इसके ज्ञान से इंसान पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को अपनी ज़िन्दगी में शामिल कर के ज़िन्दगी को और बेहतर बना सकता है।
वास्तुशास्त्र के दिशानिर्देश के अनुसार अपने घर में बदलाव करने से आप अपनी ज़िन्दगी में खुशियां ला सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं बल्कि छोटी मोटी चीज़ों में बदलाव करके घर में शान्ति ला सकते हैं।
आइये इस दिवाली अपने घर को वास्तुशास्त्र के अनुसार सजाते हैं और अपने पुराने घर को कुछ नया रंग देते हैं जिससे घर में सुख और संबृद्धि आये।
Paytm, Amazon, Flipkart, Jabong, Myntra- Shop & Save Upto 100% Cashback*

1. अगर आपका प्रवेश द्वार बिलकुल खाली हैं तो वह पर गणेश जी मूर्ति लगाए क्योंकि खाली दीवार अकेलेपन को दिखती है।
2. अगर आपके घर में बोरिंग गलत दिशा में है तो अपने घर में पञ्चमुखी हनुमान की एक तस्वीर लगाए जिसका मुख बोरिंग से दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ हो।

3. उत्तर-पूर्व दिशा ध्यान के लिए सबसे अच्छी दिशा है। यहाँ ध्यान करने से मान को आध्यात्मिक शांति मिलती है।
4. उत्तर-पूर्व दिशा ऐसी सीनरी लगाएं जिसमें सड़क दूर तक जा रही हो। यह दृश्य अच्छी दृष्टि और योजना को दिखता है।

5. दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपने पूरे परिवार की तस्वीर लगाए, जो पीले या सुनहरे फ्रेम में हो। इससे पारिवारिक सम्बन्ध अच्छे रहते हैं। और अगर तस्वीर ना हो तो सूरजमुखी की तस्वीर लगाए इससे भी आपसी रिश्ते मज़बूत होंगे।
6. पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाएं इससे सामाजिक संबंध अच्छे होते हैं।

7. पढ़ाई की मेज पूर्व दिशा में रखें इससे बच्चों की पढाई में मदद मिलती है।
8. घर में दरवाजे और खिड़कियों की संख्या ज्यादा होनी चाहिए।

9. दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए लाल घोड़ों की तस्वीर लगाए इससे घर में पैसे की कमी नहीं होती और घर में शांति बानी रहती है।

10. स्वस्थ वैवाहिक जीवन के लिए बिस्तर पर एक ही गद्दा रखें। इसके साथ ही पत्नी को पति के बाईं ओर पर सोना चाहिए।
11. घर में जितना भी बेकार सामान, विशेष रूप से बिस्तर के नीचे उसे तुरंत बहार निकाल कर फेकें। क्योंकि घर में पुराने सामान के होने से मन पुरानी चिंताओं में उलझा रहता है और आगे नहीं बढ़ पाता है।

12. बेडरूम को कभी अँधेरे में नहीं रखना चाहिए साथ ही इस कमरे में काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

13. बाथरूम में हरे पौधों या मोमबत्ती लगाएं जिससे उस जगह की नकारात्मकता दूर हो सके।

14. रिश्तों को स्वस्थ रखने में रसोई अहम भूमिका निभाती है। इसलिए रसोई घर में गैस और सिंक के बीच में अधिकतम दूरी होनी चाहिए।

15. स्वस्थ रिश्तों के लिए बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

16. घर के उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का फ़व्वारा रखें इससे घर में शान्ति आती है।
17. अच्छे विकास के लिए अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा में एक अक्वेरीअम रखें इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications