Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
निर्माण हो चुके घर में करें ये आसान वास्तु बदलाव, होगा लाभ
वास्तुशास्त्र में ऐसे कई उपाय दिए गए हैं जिनकी सहायता से हम अपने जीवन में सुख, शांति, सकारात्मकता और समृद्धि ला सकते हैं। इन सरल उपायों से हम अपने घर में कुछ ज़रूरी बदलाव लाकर अपनी कई समस्याअों का समाधान कर सकते हैं जैसे गृह क्लेश, आर्थिक समस्या, सेहत से जुड़ी परेशानी आदि।
आज हम आपको अपने इस लेख के द्वारा ऐसे ही कुछ आसान वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं साथ ही अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर रख सकते हैं।

आपको बता दें कि घर का पूर्व उत्तर कोना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह वह कोना है जहाँ हमारे देवी देवताओं का वास होता है यानी सारी सकारात्मक ऊर्जा यहीं होती है।
इस कोने को हम ईशान कोण भी कहते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के इस कोने में भगवान की स्थापना करनी चाहिए और इन दो दिशाओं में कोई भी दोष नहीं होना चाहिए ताकि घर में किसी भी प्रकार की समस्या न आए और धन धान्य की कोई कमी न हो, साथ ही घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहे। आइए जानते हैं धन लाभ के कुछ आसान वास्तु उपाय।

1.
यदि आप आंवले का पेड़ लगाना चाहते हैं तो घर का उत्तर दिशा इसके लिए सबसे श्रेष्ठ होता है। इसके अलावा तुलसी का पौधा भी इसी दिशा में ही लगाना चाहिए और सुबह शाम तुलसी के पौधे के आगे दिया जलाएं। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सकारात्मक ऊर्जा से भी घिरे रहेंगे।
2.
तिजोरी को भी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है क्योंकि यह कुबेर की दिशा होती है।

3.
घर के पूर्व-उत्तर कोने को हमेशा साफ सुथरा रखें इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
4.
उत्तर दिशा की दीवारों का रंग नीला रखें।

5.
पूर्व-उत्तर कोने में लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति रखकर पूजा करने से धन लाभ होता है।
6.
एक्वेरियम को उत्तर दिशा में रखें।

7.
पानी की टंकी हमेशा उत्तर दिशा में बनवाएं।
8.
घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा में ही होना चाहिए।

9.
मुख्य दरवाज़े पर गणेश जी का चित्र लगाने से घर में शुभता आती है।
10.
घर के अंदर ज़्यादा कबाड़ इकट्ठा करके न रखें इससे धन हानि होने के साथ साथ क्लेश होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

11.
तिजोरी रखने के स्थान को हमेशा साफ सुथरा और सुगंधित रखें। इसके लिए आप इत्र या धुप का प्रयोग कर सकते हैं।
12.
घर में कमल के आसन पर बैठी हुई महालक्ष्मी की तस्वीर लगाने से धन वर्षा होती है।

13.
घर के सभी दरवाज़े और खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलनी चाहिए। खिड़की दरवाज़ों की संख्या यदि 2, 4, 6, 8, 10 हो तो बहुत ही शुभ मानी जाती है।
14.
घर की दीवारों और छतों पर दरार नहीं होनी चाहिए।

15.
शाम होते ही घर की सभी लाइट जला देनी चाहिए। किसी भी कोने में अँधेरा नहीं रहना चाहिए।
16.
यदि आपको घर के किसी भी कोने में मकड़ी का जाल दिखाई पड़े तो फ़ौरन उसे हटा दें क्योंकि इससे राहु ग्रह अशुभ फल देता है।



Click it and Unblock the Notifications