Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
बकरीद 2019: इस साल 12 अगस्त को मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा
दुनियाभर में मुस्लिम धर्म के अनुयायी अपने पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर में ये दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है। पारंपरिक आयोजनों के साथ परिवार के साथ मेल-मिलाप और तोहफों का लेन-देन शामिल है। आइए जानते हैं ईद-उल-अजहा के बारे में और इसे कैसे मनाते हैं।

क्या है ईद-उल-अजहा
इसे 'बड़ी ईद' के नाम से भी जाना जाता है। ये दिन हज यात्रा के अंत का प्रतीक है। ईद-उल-अजहा का त्योहार उस दिन की याद दिलाता है जब सपने में अल्लाह ने इब्राहिम से उसके बेटे इस्माइल की कुर्बानी मांगी थी और इब्राहिम ने अल्लाह की मर्जी को नकारा नहीं था।
इब्राहिम अपने बेटे को मारने ही वाले थे कि अल्लाह ने उनके बेटे को हटाकर एक मेमने को रख दिया। इस प्रकार इब्राहिम के हाथों उसके बेटे की नहीं बल्कि मेमने की बलि दी गई।
ये कहानी अल्लाह के प्रति श्रद्धा और बलिदान को दर्शाता है। इस दिन को ही मुस्लिम धर्म में ईद-उल-अजहा के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

ईद-उल-अजहा से कैसे अलग है ईद-उल-फितर
रमदान के अंत में ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम धर्म के लोग पूरे दिन रोजा रखते हैं। इस दिन सभी अपने परिवार के साथ मिलकर स्वादिष्ट पकवान खाते हैं और गरीबों को दान देते हैं।

कब है ईद-उल-अजहा
इस साल ईद-उल-अजहा रविवार 11 अगस्त से गुरुवार 15 अगस्त तक मनाई जाएगी। इस्लामी कैलेंडर में चंद्रमा के चक्र के अनुसार ईद-उल-अजहा की तारीख हर साल बदलती है। इस साल भारत में ईद-उल-अजहा 12 अगस्त को मनाया जाएगा।
हज यात्रा के शुरु होने के दो दिन बाद ही इस त्योहार की तैयारियां शुरु हो जाती हैं।

कैसे मनाते हैं ईद-उल-अजहा
इस दिन ईद पर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचती है और सभी अल्लाह को शुक्रिया अदा करते हैं। इसके बाद सभी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते हैं और स्वादिष्ट पकवान खाते हैं।
इस त्योहार का प्रतीक है बलिदान और इसलिए कुछ मुसमलान इस दिन पर बकरी या भेड़ की बलि चढ़ाते हैं। इस दिन गरीबों में कपड़े और खाने का भी दान किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications