Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ganga Dussehra 2020: घर पर ही इन मंत्रों के साथ करें मां गंगा की उपासना
गंगा को दुनिया की सभी नदियों में सबसे पवित्र माना गया है। गंगा नदी के धरती पर आने के दिन का उत्सव भी हिंदू धर्म में मनाया जाता है। हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए गंगा मां के समान है। माना जाता है कि जब मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुईं तब वह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी और तब से यह दिन गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाने लगा।
हर साल गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालु गंगा स्नान करते थे मगर इस बार कोरोना वायरस के चलते देशभर में हालात अच्छे नहीं हैं। जानते हैं इस साल गंगा दशहरा किस दिन मनाया जाएगा और आप घर पर ही कैसे पूजा कर सकते हैं।

गंगा दशहरा की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2020 में 1 जून को ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पड़ रही है इसलिए गंगा दशहरा इस साल 1 जून, सोमवार को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा का मुहूर्त
दशमी तिथि आरंभ: 31 मई 2020 को शाम 5 बजकर 36 मिनट से
दशमी तिथि समापन: 1 जून 2020 को दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक

इन मंत्रों के साथ करें गंगा मां की आराधना
‘नमो भगवते दशपापहराये गंगाये नारायण्ये रेवत्ये शिवाये दक्षाये अमृताये विश्वरुपिण्ये नंदिन्ये ते नमो नम:'
भावार्थ
हे भगवती, दसपाप हरने वाली गंगा, नारायणी, रेवती, शिव, दक्षा, अमृता, विश्वरूपिणी, नंदनी को नमन।।
‘ॐ नमो भगवति हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे माँ पावय पावय स्वाहा'
भावार्थ
हे भगवती गंगे! मुझे बार-बार मिल और पवित्र कर।।

गंगा दशहरा का महत्व
ऐसी मान्यता है कि जिस दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं उस दिन एक बहुत ही अनूठा और भाग्यशाली मुहूर्त था। धार्मिक मतों के अनुसार गंगा मैय्या की आराधना करने से मनुष्य को दस तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा के दिन मां के ध्यान एवं स्नान से व्यक्ति को काम, क्रोध, लोभ, मोह, मत्सर, ईर्ष्या, ब्रह्महत्या, छल, कपट, परनिंदा जैसे पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस वर्ष गंगा नदी पर जाकर स्नान करना मुमकिन नहीं हो सकेगा, ऐसे में आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल की कुछ बूंदें मिलाकर स्नान कर लें। गंगा मां की पूजा-अर्चना के साथ इस दिन दान-पुण्य का काम भी करें।



Click it and Unblock the Notifications
