Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Independence Day Wishes in Hindi : इस स्वतंत्रता दिवस पर भेजें ये देशभक्ति संदेश और मनाएं आजादी का जश्न
साल 2021 में हिंदुस्तान अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए सभी देशवासी बेसब्री से इंतजार करने के साथ इसकी तैयारी में भी जुटे हुए हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ था। इतिहास के पन्नों में भारत की आजादी का अध्याय लिखने में कई लोगों का खून लगा है। अंग्रेजों के चंगुल से भारत को आजाद कराने के लिए कई साहसी क्रांतिकारियों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी। देश के लिए मर मिटने वाले जाबांजों की फेहरिस्त बहुत लंबी है जिसमें मंगल पांडे, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, रानी लक्ष्मीबाई, अशफाख उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि का नाम शामिल है।

मरकर भी अमर हो जाने वाले देश के मतवालों के योगदान को हिंदुस्तान कभी नहीं भूल पाएगा। आजाद भारत का जश्न मनाने के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐतिहासिक लाल किले से तिरंगा फहराया जाएगा। डिजिटल दौर हो जाने से अब लोग फोन के जरिए एक दूसरे को इस खास दिन की शुभकामनाएं भेजते हैं।
ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे शानदार संदेश, फोटो, इमेज मैसेज, वॉलपेपर जिन्हें फेसबुक, व्हाट्सएप्प पर भेजकर आप भी अपने दोस्तों तथा करीबियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं।

1.
मिटा दिया है वजूद उनका जो भी इनसे भिड़ा है,
देश की रक्षा का संकल्प लिए जो जवान सरहद पर खड़ा है।

2.
चैन ओ अमन का देश है मेरा, इस देश में दंगा रहने दो,
लाल हरे में मत बांटो, इसे शान ए तिरंगा रहने दो।

3.
जो अब तक ना खौला, वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम ना आये, वो बेकार जवानी है

4.
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक ज़िंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफ़न चाहिये
जय हिन्द

5.
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल के देख लेना,
कैसे होती है हिफ़ाज़त मुल्क की,
कभी सरहद पर चल के देख लेना!!!
जय हिन्द, जय भारत

6.
कभी सनम को छोड़ के देख लेना, कभी शहीदों को याद करके देख लेना!
कोई महबूब नहीं है वतन जैसा यारो, देश से कभी इश्क करके देख लेना!!

7.
ना पूछो ज़माने से, क्या हमारी कहानी है;
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

8.
चूमा था वीरों ने फांसी का फंदा,
यूँ ही नहीं मिली थी आजादी ख़ैरात में।
जश्न-ए-आज़ादी मुबारक

9.
आओ झुककर सलाम करें उनको जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब है वो खून जो देश के काम आता है!!
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
