Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Vishwakarma Puja: इन संदेशों के साथ सबको भेजें विश्वकर्मा भगवान का आशीर्वाद
ऐसा माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा की उत्पत्ति ब्रह्मा से हुई थी। उनके आने का मकसद ही था इस सृष्टि की रचना में अहम भूमिका निभाना। भगवान विश्वकर्मा ने ही सोने की लंका बनाई, उन्होंने ही कृष्ण की द्वारका नगरी भी सजाई। देवताओं के स्वर्ग लोक के निर्माण का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। विश्वकर्मा भगवान ने अपने हाथों से इस संसार को आकार और खूबसूरती दी है। विश्वकर्मा जयंती का दिन उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन उनकी खास पूजा की जाती है। कारीगर, शिल्पकार, फैक्ट्री, मशीनों का काम करने वाले सभी लोग विश्वकर्मा भगवान की पूजा करते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं कि उनका काम सुचारू रूप से चलता रहे। इस दिन सभी मशीनों, औजारों, दुकानों, कारखानों और निर्माण कार्य से जुड़े सभी उपकरणों की पूजा की जाती है। विश्वकर्मा पूजा के दिन आप भी अपने दोस्तों रिश्तेदारों को इस दिन की शुभकामनाएं भेजें और साथ ही दें भगवान विश्वकर्मा भगवान का आशीर्वाद।

तुम हो विश्व के पालन करता
हमारे हो तुम दुख हरता
हर पल नाम तुम्हारा जपते हम
हर मुश्किल को दूर करते तुम।
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा

ओम आधार शक्तपे नम:।
ओम कूमयि नम:।
ओम अनन्तम नम:।
पृथिव्यै नम:।
भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे।
आपको हमेशा अपने काम में सफलता और तरक्की मिले।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

एक दो तीन चार
विश्वकर्मा जी की जय जय कार
पांच छः सात आठ
विश्वकर्मा जी करो उपकार।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

करते पूजा हम प्रभु विश्वकर्मा की
सदा हम पर कृपा रहे मेरे प्रभु की
जन्म-जन्म से हम उनको करते हैं याद
दिल से हरदम करते विश्वकर्मा की फरियाद।
Happy Vishwakarma Puja

विश्वकर्मा की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी नाम लेता है विश्वकर्मा का
उसे कुछ न कुछ ज़रूर मिलता है।
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा

इस दुनिया में छाई है
आपकी ही सुंदर रचना
सुख और दुःख में हमें
नाम आपका है हरदम जपना।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

हर दुखियारे की विपदा दूर करो
संकट-मोचन तुम सबके दुख हरो
ध्यान धर कर प्रभु का, सकल सिद्धि मिले
मन से दुविधा दूर हो अपार शक्ति मिले।
Happy Vishwakarma Puja

मिले सहारा आपका जब हमें
हर गम जिन्दगी से हो जाये दूर
हमेशा रहें हम आपके भक्त
चमके आपके चेहरे पर नूर।
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा

धन, वैभव, सुख–शान्ति देना
भय, जन-जंजाल से मुक्ति देना,
संकट से लड़ने की शक्ति देना हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा...
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
