Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
13 अगस्त राशिफल: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन
अगर आप आज अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब। तो चलिए जानते हैं क्या मोड़ लेने वाली है आज आपकी ज़िंदगी।
मेष: आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और हालात आपके पक्ष में रुख करते मालूम होंगे। नया निवेश फायदेमंद रहेगा और अन्य कई अवसर आपको मिलेंगे इन अवसरों को हाथ से जाने ना दें और इनका भरपूर लाभ उठाएं। आज आप अपने परिवार के लिए अपनी खुशियों का बालिदान करेंगे लेकिन इसके बदले में आप किसी से ज़्यादा उम्मीद ना रखें। अपने से बड़ों की सलाह मानें, आपको अपनी समस्याओं का समाधान ज़रूर मिलेगा। जोखिम भरे कार्य करने से बचें, आज आपको चोट या रोग से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चखेंगे। आपके जीवनसाथी की एक हलकी सी मुस्कान आपकी सभी परेशानियों के बीच राहत महसूस कराएगी।

वृषभ: आज अचानक घर में मेहमानों का आना दिन को और खुशनुमा बना देगा। जीवनसाथी के मूड में खुशदिली तथा रंगीनी रहेगी। आप एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत है। अपने खाली समय का सदुपयोग कर आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होने से आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा साथ ही आपके काम की भी प्रसंशा होगी। बेकार का वाद विवाद परिवार में तनाव का माहौल पैदा कर सकता है इसलिए हो सके तो इससे बचें।
मिथुन: कुछ छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में झूठी अफवाह फैलाकर आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। मुमकिन है आज जीवनसाथी से किसी बात पर आपकी बहस हो बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। ख़राब सेहत की वजह से आपको अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक्कत महसूस होगी। साथ ही आपके ज़रूरी कामों में कई बाधाएं आएंगी। इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें और काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
कर्क: अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी मेहनत और लगन को देखकर आज आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ़ करेंगे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ आपका ज़रूरी कार्य आज पूरा होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोशिश करें आपकी किसी बात या काम से आपका जीवनसाथी आहत न हो। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें, आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। अपनी सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें।
सिंह: गप्पबाज़ी और अफ़वाहों से दूर रहें ख़ासतौर पर अपने कार्यालय में, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार आपका दिन खुशनुमा बना देगा। अपना बचा हुआ समय अपने बच्चों के साथ बिताकर आप सुकून का अनुभव करेंगे। नए निवेश के लिए आज का दिन उत्तम है। अपनी परेशानियां अपने जीवनसाथी के साथ बांटे इससे आपको राहत मिलेगी। खर्चों में इज़ाफा होने कारण आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यसायिक मामलों में कुछ अड़चनें आएंगी। थोड़ी और कोशिश करें भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा।
कन्या: किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मनमुटाव हो सकता है इसलिए सुनी सुनाई बातों पर आँख बंद करके भरोसा ना करें और उनकी सच्चाई को भलीभांति परख लें। झूठ बोलने से बचें क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक मोर्चे पर आपका आज का दिन बहुत ही बढ़िया है।
तुला: आज आप अपने क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताएंगे जिससे आपको मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। जीवनसाथी का प्यार और साथ आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है। आय के नए स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ख़ास नहीं है। आपकी फ़िज़ूलख़र्ची की आदत की वजह से आपको पैसे से जुड़े कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज आप उधार भी ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आएंगी। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं। आज आपको थकान का अनुभव भी हो सकता है। आज आप ऐसे काम करेंगे जिससे आपकी सेहत में सुधार ज़रूर आएगा।
धनु: लंबे समय से रुका हुआ आपका ज़रूरी कार्य आज पूरा होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। इसके अलावा अचानक नए स्रोतों से धन लाभ मिलेगा जो आपका दिन खुशनुमा बना देगा। नए कपड़े गहने या वाहन खरीदने का भी योग है। आज आप कुछ सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और नए दोस्त भी बनाएंगे। भवन संबंधी कार्यों में लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे। बैंक से जुड़े लेन देन में सावधानी बरतने की ज़रुरत है।
मकर: इधर उधर की बातों पर ज़्यादा ध्यान ना दें बल्कि अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें। दफ्तर में किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें नहीं तो छोटी सी बात आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। मुमकिन है कामकाज में ज़्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी के साथ समय ना गुज़ार पाएं और यह आप दोनों के बीच तनाव की वजह बन सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतने की ज़रुरत है। फिजूलखर्ची करने से बचें। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। शराब का सेवन करने से बचें।
कुम्भ: अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें, उनकी इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। नज़दीकी लोगों से कोई मतभेद उभर सकते हैं। कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपके अपने आपसे नाराज़ हो जाएं। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ हसीन पल बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपका आज का दिन बहुत ही बढ़िया है।
मीन: दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा और आप अपने सहकर्मियों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा जिसकी मदद से आप अपना क़र्ज़ चुका पाएंगे। दूसरों से अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको सोच समझकर कदम बढ़ाने की ज़रुरत है। जल्दबाज़ी में लिए हुए फैसले आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। अपने दिमाग को शांत रखें और धैर्य से काम लें। आर्थिक मोर्चे पर यह आज का दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन नया निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर लें।



Click it and Unblock the Notifications











