2 दिसंबर राशिफल: तुला राशि वालों के करियर में आएगा आज एक नया मोड़

आज भाग्य किन राशियों का देगा साथ और होंगे उनके अधूरे कार्य पूरे और किन राशियों को अभी करना होगा और इंतज़ार, जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल। तो चलिए आपके आज के राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष:

मेष:

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन थोड़ा मुश्किलों से भरा रह सकता है। छोटी छोटी बातों पर बहस करने से बचें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और बोलने से पहले सोच-विचार लें। ऑफ़िस में होने वाली नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी तरह की राजनीति में शामिल होने से बचें, नहीं तो, नुकसान आपका ही होगा। काम और परिवार के बीच आपको तालमेल बिठा कर चलने की ज़रुरत रहेगी। आपको समझना होगा काम के साथ साथ परिवार भी उतना ही ज़रूरी है। जीवनसाथी से मतभेद घर की शांति को भंग कर सकता है। आप दोनों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। ख़राब स्वास्थ्य काम को भी प्रभावित कर सकता है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। मुमकिन है शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ:

वृषभ:

अगर बात आपके काम की करें तो आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। आप अपने वरिष्ठों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे और अपने लाजवाब काम से उनका दिल जीत भी लेंगे। दोस्तों के साथ हंसी ख़ुशी में आपका अधिकांश समय बीतेगा जिससे आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से बेहतर महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आप दोनों के बीच कुछ बहस भी हो, इससे पहले बात ज़्यादा बिगड़ें आप अपनी सूझबूझ से सबकुछ संभालने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपको किसी भी तरह कि आर्थिक समस्या नहीं आएगी। ज़मीन जायदाद से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन:

मिथुन:

वो आर्थिक मुनाफा जो आज आपको मिलने वाला था, टल सकता है जिस कारण आपको कुछ मानसिक तनाव झेलने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। उनके प्रेम और सहयोग से मुश्किल हालात में भी आपको राहत मिलेगी। ज़्यादा चिंता शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए आपको इससे बचना होगा। घरेलू मुद्दों को घर पर ही सुलझाएं, इन्हें अपने काम पर हावी ना होने दें। आज आपकी किसी छोटी सी बात का राई का पहाड़ बन सकता है इसलिए आज जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर। साथ ही आपको अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो हो सकता है कि आज इससे जुड़ी कोई यात्रा करनी पड़े।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10:15 मिनट से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क:

कर्क:

दफ्तर में नयी ज़िम्मेदरियां आ जाने से आप पर कुछ दबाव रह सकता है। यदि आप अपनी सारी योजनाएं पहले से ही बना लें तो चीज़ें अपने आप व्यवस्थित हो जाएंगी, साथ ही आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा हालांकि आप अपने तयशुदा बजट से दूर ना जाएं, नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आप परिजनों की उम्मीदों पर खरा ना उतरें जिस कारण आप कुछ निराश रह सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका ज़रूरी कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का आप दोनों भरपूर आनंद उठाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। सुबह उठकर पैदल चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

सिंह:

सिंह:

कुछ आर्थिक समस्याओं के कारण मन परेशान रह सकता है। साथ ही आज आपके आर्थिक प्रयास भी विफल हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों के साथ साथ अपने बजट का भी ध्यान रखें। ज़रुरत से ज़्यादा चिंता करने से बचें, इससे सिर्फ आपकी सेहत ख़राब होगी। साथ ही आपकी परेशानियां कम होने की जगह बढ़ती ही जाएगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। हो सकता है आज आपको कोई खुशखबरी मिले। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपको प्राप्त होगा, साथ ही, उनके मिज़ाज में रंगीनी आपका दिन ख़ास बना देगी। दिन के दूसरे हिस्से में आप कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम कर सकते हैं। दोस्तों के बीच आपका ज़िद्दी स्वभाव आज कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकता है। मुमकिन है मज़ाक में कही किसी बात पर आपका उनसे मतभेद हो जाए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 5:30 बजे तक

कन्या:

कन्या:

आज आपको धन कमाने के लिए बहुत ही कठिन परिश्रम करना होगा। अगर आप आज मौज शौक पर ज़्यादा धन खर्च करने की सोच रहे हैं तो शाम को घर आप खाली हाथ लौट सकते हैं। आज आपके व्यापार में मंदी रहेगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें जिससे आपके अपनों से आपकी अनबन हो जाए। आज आपका हद से ज़्यादा क्रोध करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें नहीं तो आप कोट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। आज आप कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं जिस कारण आप उदास भी रहेंगे। अगर आप किसी तरह की झुंझलाहट महसूस कर रहे हैं तो बेहतर होगा खुली हवा में सैर करें, निश्चिततौर पर आपको राहत का अनुभव होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

तुला:

तुला:

आज समय का सदुपयोग करके आप अपने अधूरे कार्य निपटाने की कोशिश करें ताकि बाद में आप अपने बच्चों और परिवार के साथ ज़्यादा समय बिता सकें। आज आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। बहुत जल्द आपके करियर में एक नया मोड़ आने वाला है। आप बस ईमानदारी से मेहनत करते रहिये। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आय में वृद्धि संभव है, साथ ही नए निवेश के लिए भी समय उत्तम है। आपका प्रेम जीवन एक खूबसूरत मोड़ लेगा और आपके प्रेमी/प्रेमिका का एक अनोखा रूप आपको देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पुरानी यादों को फिर से ताज़ा करेंगे। इसके लिए आज आप रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आज वाहन आदि का प्रयोग करते हुए आपको ख़ास सावधान रहना होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 10:25 तक

वृश्चिक:

वृश्चिक:

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। हालांकि आपके सारे आर्थिक प्रयास सफल नहीं होंगे, फिर भी अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो ज़्यादा मुश्किल नहीं होगी। दफ्तर में आपके काम में रफ़्तार आएगी और आपका काम में मन लगेगा लेकिन अपने वरिष्ठों का सहयोग पाने के लिए आपको और मेहनत करने की ज़रुरत है। विवाहित दंपतियों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रह सकता है। आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन समय गुजारेंगे और मानसिक शांति के साथ प्रसन्नता का भी अनुभव करेंगे। घर का माहौल आज कुछ तानावपूर्ण रह सकता है। आपके और परिजनों के बीच कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जिस कारण आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बात जब आपके अपनों की हो तो आपको बहुत ही शांत और ठंडे दिमाग से काम लेना चाहिए।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु:

धनु:

कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। आपके बॉस और वरिष्ठ आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और आपको इसका पूरा फायदा मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति थोड़ा रूखा रह सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आज आप सावधानी बरतें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप बहुत कठिन परिश्रम से ही धन कमा पाएंगे। किसी करीबी मित्र से आपको कोई ख़ास तोहफा मिल सकता है जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। अगर सेहत से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर रही है तो बेहतर होगा आज आप अपने फैमिली डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर:

मकर:

आज स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना ख्याल रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज चीज़ें आपकी तरफ रुख करती नज़र आ रही हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रहेगा और आप हर काम को बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं लंबे समय बाद आप स्वयं अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आप ऐसा जीवनसाथी पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। हो सकता है अपनी निजी परेशानियों से कुछ राहत पाने के लिए आज आप अपनी मनपसंद चीज़ों को करने पर ज़्यादा ध्यान देंगे।आज यात्रा मनोरंजक रहेगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी। आज कोई बड़ा अवसर आपके हाथ लग सकता है, बेहतर होगा आप इसका भरपूर लाभ उठाएं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:15 तक

कुम्भ:

कुम्भ:

दफ्तर में आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है हो सकता है किसी ग़लतफहमी की वजह से आज आपके और किसी सहकर्मी के बीच अनबन हो जाए। याद रखें आपके गलत शब्द बात को और भी बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन तनाव से भरा रह सकता है। घर के सदस्य किसी बात पर आपसे नाराज रह सकते हैं। आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आप आसानी से कुछ अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। आज आप पीठ के दर्द से परेशान रह सकते हैं। काम का दबाव मानसिक शांति को भंग कर सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज काम को अलग रखकर थोड़ा आराम पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन:

मीन:

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की पूरी संभावना है। हो सकता है आज आय के नए स्रोत आपको प्राप्त हों। आज का दिन आपकी शादीशुदा ज़िंदगी के खास दिनों में से एक होगा। आपका जीवनसाथी आपको महसूस कराएगा कि जोड़ियां वाकई स्वर्ग में बनती हैं। साथ ही आप दोनों पहले की भांति प्रेम का अनुभव करेंगे। दफ्तर में आज अपनी ज़िम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे जिससे आपके वरिष्ठ और बॉस काफी प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी ओर आपको अपने पारिवारिक ज़िम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। आपका लापरवाह रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Sunday, December 2, 2018, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion