8 दिसंबर राशिफल: धनु राशि वालों पर पड़ेगा आज का दिन भारी, जाने अपनी किस्मत का हाल

अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अपने आज को ही नहीं बल्कि आने वाले कल को भी बेहतर बना सकते हैं। आपको यहां अपने आर्थिक, दांपत्य, पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं आज किन राशियों की किस्मत का सितारा चमकेगा और किन राशियों को देनी होगी अभी और परीक्षाएं।

मेष:

मेष:

इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत है। आज आप किसी रोग या चोट से परेशान रह सकते हैं। सुनी सुनाई बातों पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें और पहले सच्चाई को भली भांति जान लें। जीवनसाथी की ख़राब सेहत आज आपकी चिंता का विषय बन सकती है। अपने खाली समय का सदुपयोग कर आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके काम की भी प्रसंशा होगी। अगर लंबे समय से आपके प्रेम जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस करेंगे। आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और हालात आपके पक्ष में रुख करते मालूम होंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 21

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 11 बजे तक

वृषभ:

वृषभ:

कुछ समय से अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में ख़ुशी का अनुभव नहीं कर रहे हैं तो आज हालात बदल सकते हैं। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन फायदेमंद रहेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक होगा। साथ ही आय के नए स्रोत मिलने से आपका आर्थिक पक्ष और मज़बूत हो जाएगा। दफ्तर में अपने वरिष्ठों के सामने बेहतर तरीके से बर्ताव करें और शब्दों पर भी गौर करें अन्यथा आपकी एक गलती आपकी मुसीबतें बढ़ा सकती है। यात्रा और मनोरंजन के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप ऊर्जा से भरा हुआ और फुर्तीला महसूस करेंगे। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है। आप किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन:

मिथुन:

अचानक नए स्रोतों से धन लाभ मिलेगा जो आपका दिन खुशनुमा बना देगा। लेकिन व्यसायिक मामलों में कुछ अड़चने आएंगी। थोड़ी और कोशिश करें भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा। सब कुछ भुला कर आपका जीवनसाथी आपके मुश्किल वक़्त में आपके साथ खड़ा रहेगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चखेंगे। आपके जीवनसाथी की एक हल्की सी मुस्कान आपकी सभी परेशानियों के बीच राहत महसूस कराएगी। आपकी मेहनत और लगन को देखकर आज आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ़ करेंगे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति मिल सकती है। अचानक आप महसूस करेंगे कि आपका अधिकांश समय बेकार की चीज़ों में बर्बाद हो रहा है जो आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकता है, बेहतर होगा आप अपने दिमाग को शांत रखें और अपने ज़रूरी फैसले लेते समय दिल की बजाए दिमाग का इस्तेमाल करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:40 तक

कर्क:

कर्क:

आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। हो सकता है आज आपको अपने प्रयासों में उम्मीद के मुताबिक परिणाम ना मिले लेकिन आप निराश ना हों बल्कि धैर्य से काम लें, साथ ही ईमानदारी से मेहनत करते रहें। आपको समझना होगा कि सब कुछ भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है।अगर आप ने काम के साथ साथ अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो कुछ मुश्किल हो सकती है। चीज़ें कार्यक्षेत्र में कुछ ठीक नज़र नहीं आ रही है। बेहतर होगा आप काम में अपनी एकाग्रता बनाए रखें और जमकर मेहनत करें। आज आप कई सारी चिंताओं से घिरे रह सकते हैं जिस कारण काम और निजी जीवन में आपको संतुलन बनाने में काफी मुश्किल आएगी। मानसिक दबाव के कारण आपके अंदर थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है लेकिन आपको हर कदम सोच समझकर उठाने की ज़रुरत है। परिजनों के साथ तालमेल बिठाकर चलें और गैरज़िम्मेदाराना हरकत करने से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह:

सिंह:

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। आपके खर्चे अधिक रह सकते हैं और आपको धन कमाने के लिए काफी कठिन परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानी के कारण आपके और जीवनसाथी के बीच कुछ कहा सुनी हो सकती है। आपकी फिजूल खर्ची की आदत उन्हें नाखुश कर सकती है। ज़्यादा चिंता के कारण आपकी शारीरिक समस्याओं में भी इज़ाफ़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, नहीं तो, आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आज कुछ विकल्प आपको मिल सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। परिजनों के बीच आपसी मतभेद घर की शांति भंग कर देगा। साथ ही कलह क्लेश के कारण आपका तनाव भी बढ़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 7:40 से 11:25 तक

कन्या:

कन्या:

आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में ज़्यादा रहेगी। मुमकिन है आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी करें। इसके अलावा दान पुण्य जैसे परोपकारी कार्यों में भी आप हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको अपने सभी आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज आप कामकाज को अलग रखकर खुद पर ज़्यादा ध्यान देंगे। साथ ही मौज मस्ती का एक भी अवसर आप हाथ से नहीं जाने देंगे। सुख सुविधा की चीज़ों पर आप ढ़ेर सारा धन खर्च कर सकते हैं। आज दोस्तों और परिजनों के साथ हंसी ख़ुशी में आपका अधिकांश समय बीतेगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा। आप दोनों एक दूसरे के साथ ज़्यादा समय गुज़ार पाएंगे जिससे आपके आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। आज आप जिस भी काम को करने के लिए चुनेंगे आपको उसमें सफलता मिलने का योग है। दफ्तर का माहौल बढ़िया रहेगा और आपके काम में भी तेज़ी आएगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:30 तक

तुला:

तुला:

आज आप कई सारी चिंताओं से घिरे रहेंगे, खासतौर पर पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन आपको और भी उदास कर सकती है। अगर आप अपना रिश्ता बचाना चाहते हैं तो फिर एक दूसरे को एक मौका और दें, निश्चिततौर पर सुधार आएगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है आपके वरिष्ठ आपके काम से ज़्यादा संतुष्ट ना रहे। आर्थिक परशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आज बुरा है तो कल अच्छा होगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। शाम को कोई महत्वपूर्ण संदेश मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:30 तक

वृश्चिक:

वृश्चिक:

आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी जिस कारण कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है, बेहतर होगा आप खुद को पर्याप्त आराम दें। साथ ही समय समय पर अपने डॉक्टर से उचित सलाह लें। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। साथ ही परिजनों का प्रेम और सहयोग आपको मिलता रहेगा। माता पिता की सेहत बढ़िया रहेगी। दफ्तर में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मिज़ाज एकदम बढ़िया रहेगा और आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु:

धनु:

वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव के बाद आज एक दूसरे का साथ देने का दिन है। ज़्यादा दौड़-भाग करने से आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। दफ़्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफ़ी संभावना है जो आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो, अनजाने में ही आप अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मज़बूत बनी रहेगी। आसानी से धन अर्जित कर पाएंगे। मुमकिन है आप किसी नयी परियोजना में निवेश करें। इसके अलावा सुविधा की चीज़ों पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आप परीक्षा के परिणामों का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने का योग है। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, आपको अपनी समस्याओं का समाधान ज़रूर मिलेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:40 तक

मकर:

मकर:

आज आपके द्वारा किए हुए सभी आर्थिक प्रयास सफल होंगे जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार और ख़ुशियां होंगी और आपका जीवनसाथी मुश्किल घड़ी में भी आपका साथ देगा। साथ ही आज आप सच्चे प्रेम का भी अनुभव करेंगे। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको सफलता मिलने का योग है। आज की गई यात्रा केवल मनोरंजक और लाभकारी होगी। आज सिंगल जातकों को, जो लव पार्टनर की तलाश में है, आज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। मुमकिन है आपको पहली नज़र में ही उनसे प्यार हो जाए। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। दफ्तर में आपका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहेगा जिसकी वजह से आपके वरिष्ठ और बॉस आपसे ज़्यादा खुश नहीं रहेंगे। आपको अपने काम में एकाग्रता बनाने में भी मुश्किलें आएंगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

कुम्भ:

कुम्भ:

आज धन कमाने के कई अवसर आपको मिलेंगे। इन अवसरों को हाथ से जाने ना दें और इनका भरपूर लाभ उठाएं। घरेलू मोर्चे पर दिन बढ़िया है। परिजनों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आज आप परिवार के साथ खरीदारी करने भी जा सकते हैं। दूसरों के मामलों में बोलने से पहले ठीक तरह से विचार कर लें, कहीं ऐसा ना हो कि बेवजह आप किसी मुसीबत में पड़ जाएं। आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और हालात आपके पक्ष में रुख करते मालूम होंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा गंभीर होना पड़ेगा नहीं तो आपके वरिष्ठ आपसे नाराज़ हो सकते हैं। अपनी मानसिक दृढ़ता बढ़ाने के लिए खुद को शांत और तनाव-रहित रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 6 बजे तक

मीन:

मीन:

अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत हो जाएगा। साथ ही आज आप खरीदारी और अन्य बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा ना उठाने दें। आपको उन पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मुश्किल हालत में आपको राहत महसूस कराएगा। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए घर के बाकी सदस्यों की राय भी जान लें। आज कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। आप अपने सारे फैसले सोच समझकर लें ना की जल्दबाज़ी करें। बेवजह की चिंता करके अपना कीमती समय ना गवाएं अन्यथा सिर्फ पछतावा हाथ लगेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रह सकता है। अगर आप इच्छित फल प्राप्त करना चाहते हैं तो कुछ अहम कार्य हैं जो इस दौरान आपको पूरे करने होंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

Story first published: Saturday, December 8, 2018, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion