Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
9 दिसंबर राशिफल: मकर राशि वालों को मिलेगी आज कोई बड़ी सफलता
आज ग्रहों की दशा और दिशा सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगी, सकारात्मक या नकारात्मक? क्या आप अपने इस नए दिन का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। चलिए जानते हैं आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आने वाला है।

मेष:
दांपत्य जीवन कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ अच्छा नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप उनका मूड ठीक करने के लिए कुछ खास प्लान करें।दूसरों को खुश करने के लिए ज़्यादा ख़र्च ना करें वरना आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को नज़रंदाज़ करने से आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर व्यवसाय में किसी के साथ भागीदारी करने का विचार कर रहे हैं तो बेहतर होगा पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। घर में किसी बुजुर्ग सदस्य की तबियत चिंता का विषय बन सकती है। दफ्तर में आज आपके बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे जिससे आपका उत्साह और मनोबल दोनों बढ़ेगा। आप बस इसी तरह ईमानदारी से मेहनत करते रहिए। अगर आप विद्यार्थी हैं तो सफलता का स्वाद चखने के लिए आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की ज़रुरत है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

वृषभ:
आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया है। वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। आज का दिन सुझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है। जीवनसाथी का प्यार और साथ आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और घर में ख़ुशी और शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ास होगा। आपका प्रेम जीवन एक खूबसूरत मोड़ लेगा और आपके प्रेमी/प्रेमिका का एक अनोखा रूप आपको देखने को मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 मिनट तक

मिथुन:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ अच्छे अवसर लाएगा। आज आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं, नहीं तो, आपको लगेगा कि आपका पूरा दिन बर्बाद हो गया। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ास रहेगा। आज अाप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पुरानी यादों को फिर से ताज़ा करेंगे। इसके लिए आज आप रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क:
आज का दिन आप पर भारी पड़ने वाला है। आज जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें, नहीं तो, लोग आपके खिलाफ जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएं वरना आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर संभलकर रहने का दिन है। दूसरों के कहने पर निवेश करने से बचें, आपको भारी नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। अपने सहकर्मियों की बुराइयां और उनकी गलतियां निकालने से आपको बचना होगा, नहीं तो, बेवजह आज कोई विवाद खड़ा हो सकता। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए बेहतर यही होगा कि वे अपने फैसले सोच समझ कर लें। यही वक़्त है अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने का। अपने दिन की शुरुआत थोड़ी कसरत से करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

सिंह:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। हालांकि आपके सारे आर्थिक प्रयास सफल नहीं होंगे फिर भी अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो ज़्यादा मुश्किल नहीं होगी। दफ्तर में आपके काम में तेज़ी आएगी और आपका काम में मन लगेगा लेकिन अपने वरिष्ठों का सहयोग पाने के लिए आपको और मेहनत करने की ज़रुरत है। आज किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें, आप परेशानी में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का प्रेम और साथ दोनों आपको मिलेगा। दूसरों पर दबदबा बनाने की आदत के कारण आज आपको कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। अपनी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा करने के लिए सैर सपाटे पर जाने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 8 से शाम 7:30 बजे तक

कन्या:
दांपत्य जीवन में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो, बात बहुत बढ़ सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपको राहत मिलेगी। भाई बहन के सहयोग से आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। दफ्तर में आज आपको संभलकर रहने की ज़रुरत है, आंख मूंदकर अपने सहकर्मियों पर भरोसा ना करें क्योंकि आपको धोखा मिल सकता है। सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। एकतरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद ना करें और अपने ज़रूरी कामों पर ध्यान दें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदेंगे और उन्हें ख़ास महसूस कराएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

तुला:
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा नहीं है। आपके रास्ते में कई बाधाएं आ सकती हैं। आज आपके वरिष्ठ आपके काम से ज़्यादा प्रसन्न नहीं रहेंगे जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कड़ा संघर्ष करेंगे। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचें। पारिवारिक परेशानियों को गंभीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी, इसलिए समझदारी और होशियारी से काम लें। जीवनसाथी की ओर भी आपको कुछ ध्यान देने की ज़रुरत है, नहीं तो, वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। अधिक परिश्रम और लंबी यात्रा करने से आज आपको थकान महसूस होगी। आज आप कुछ नकारात्मक विचारों से घिरे रह सकते हैं जिस कारण क्रोध और चिड़चिड़ापन अधिक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

वृश्चिक:
आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। अलग अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आमदनी अच्छी रहेगी। आज आय के नए स्रोत प्राप्त होने की भी संभावना है। आज लंबे समय से अटका हुआ आपका पैसा भी वापस मिलने का योग है। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आपकी लापरवाही किसी बड़े रोग को न्योता दे सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है, नहीं तो, आप उनसे दूर हो सकते हैं जो आपके दिल के करीब हैं। यात्रा आपके लिए आनंदायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है जिस कारण आप थकान महसूस करेंगे लेकिन उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलने के बाद आपकी थकावट दूर हो जाएगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

धनु:
कामकाज के मोर्चे पर आज चीज़ें आपकी तरफ रुख करती नज़र आ रही हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रहेगा और आप हर काम को बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। लंबे समय बाद आप स्वयं भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। विरोधियों पर आपका दबदबा कायम रहेगा। प्रमोशन या किसी उच्च पद की प्राप्ति संभव है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो आज जीवनसाथी से कोई ख़ास सरप्राइज मिलने की संभावना है। साथ ही वे कुछ खूबसूरत शब्दों में आपके प्रति अपने प्रेम का इज़हार भी कर सकते हैं। आज आप मनोरंजन या मौज मस्ती करने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 1
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर:
कार्यक्षेत्र में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। अतीत में किये हुए परिश्रम का फल आज आपको मिलने की संभावना है। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि भी संभव है। रिश्तेदारों से कुछ तनाव मिल सकता है। आप संयम से काम लें। व्यापार में आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी की अहमियत का पता चलेगा। आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक गुजरेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ ढेर सारी प्यार मोहब्बत की बातें कर पाएंगे और एक दूसरे को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो अपने खर्चों पर लगाम लगाने में ही आपकी भलाई है। खरीदारी करने जा रहे हैं तो ध्यान रहे केवल ज़रुरत की चीज़ें ही खरीदें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 2:05 मिनट से शाम 6 बजे तक

कुम्भ:
अपना आर्थिक पक्ष मज़बूत करने के लिए आज आप बहुत ज़्यादा परिश्रम करेंगे और उसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने बड़ो की सलाह लेना ना भूलें। आप सकारात्मक विचार रखें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं जो बहुत ही लाभकारी होगी। जीवनसाथी से किसी भी विवादित मुद्दे पर बात करने से आज आपको बचना होगा। स्पष्ट तरीके से अपनी बात कहें, झूठ का सहारा भूलकर भी ना लें। आपके काम की बात करें तो आज आपको आपकी कोई पुरानी गलती परेशान कर सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों और बॉस से बात करते समय शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो, आज आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

मीन:
अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से बचें नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप अपनी ऊर्जा का स्तर बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने काम को अलग रख कर पर्याप्त आराम भी करना होगा। अगर कुछ दिनों से आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो यह वक़्त खुद पर ध्यान देने का है। आप अपने जीवनसाथी से कितना भी झगड़ा क्यों ना करें, लेकिन यह ना भूलें कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा ना करें, आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। ईमानदारी से मेहनत करें, आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा। यह आपका दिन है। यात्रा आपके लिए आनंदायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। अपनी सेहत को नज़रअंदाज ना करें।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











