Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर में धन की वर्षा होने लगेगी अगर वहां से तुरंत हटा देंगे ये चीज़ें
हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर ऐसा बना हो, जो पूरी तरह से वास्तु के हिसाब से हो तथा घर में हमेशा सकारात्मकता आए और उसमें रहने वाले हर व्यक्ति की तरक्की हो।
मगर कई बार होता यह है कि हमारा घर तो वास्तु केहिसाब से ही बना होता है, मगर हम उसमें रखी कुछ चीज़ों पर ध्यान नहीं दे पाते, जो हमारे घर के विनाश का कारण बन जाती है।
वास्तु के अनुसार, घर में कई ऐसी चीज़ें होती हैं, जिसका बुरा असर सीधे आपके पैसों पर पड़ता है। इन चीज़ों को हटाने पर अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो, आप कब गरीबी के रास्ते चले जाएंगे, आपको खुद ही मालूम नहीं पड़ेगा।
घर आपका चाहे जैसा हो, पर अगर आप उसमें से इन चीज़ों का सफाया कर देंगे तो, आप जीवन भर खुश और पैसे वाले बनें रहेंगे। आइये जानते हैं क्या हैं वे चीज़ें ...

कबूतर का घोंसला
यह कहा जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होने गरीबी के साथ-साथ घर में अस्थिरता भी आ जाती है। अगर आपके घर में ऐसा ही एक घोंसला है, तो रसे घर से दूर रख दें।

मधुमक्खी का छत्ता
एक मधुमक्खी का छत्ता आप के लिए ना सिर्फ खतरनाक ही है, बल्कि यह घर में दुर्भाग्य और गरीबी को आकर्षित करता है। इसे घर से जल्द से जल्द दूर करें।

मकड़ी का जाला
घर में मकड़ी का जाला आपके जीवन में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का संकेत है --- तुरंत इसे हटाएं और अपने घर को साफ करें।

टूटा शीशा
यह ना खराब वास्तू का प्रतीक है बल्कि यह घर में निगेटिव एनर्जी को भी आकर्षित करता है। इससे घर में गरीबी बनी रहती है।

चमगादड़
चमगादड़ खराब स्वास्थ्य, दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियों, गरीबी या यहां तक कि मौत के पदाधिकारी माने माने जाते हैं। यदि आप कि क्षेत्र में चमगादड़ दिखते हैं, तो सूर्यास्त के बाद सभी खिड़कियां और दरवाजे सील कर दें, जिससे वह घर के अंदर ना आ पाएं।

दीवार में सेंध
दीवर में दरार या सेंध को तुरंत ठीक करवाएं नहीं तो घर में गरीबी आती है।

टपकने वाले नल
टपकने वाले नल ना सिर्फ पानी वेस्ट करते हैं बल्कि घर की सकारात्मक ऊर्जा को घर के बाहर घसीटने का काम भी करते हैं।

घर की छत पर रखा कबाड़
अक्सर लोगों की घरों की छतों पर कूड़ा या पुराना फर्नीचर पड़ा होता है, जिसे तुंरत साफ करना चाहिये नहीं तो गरीबी वास करने लगती है।

पुराने पूजा के फूल
रोज भगवान की पूजा करते समय जो फूल आप उन्हें चढ़ाती हैं, वह दूसरे दिन पुराने हो जाते हैं। उस जगह को रोज साफ कर के फूलों को हटा दिया कीजिये। नहीं तो इससे घर में गरीबी वास करने लगती है।

सूखी पत्तियां
घर में लगे पेड़ पौधों की सूखी पत्तियों को काट कर अलग कर दिया करें। साथ ही घांस-फूंस को झाडू मार कर बाहर फेक दिया करें नहीं तो गरीबी आ सकती है।

लूज़ हुआ तार
घर में लूज़ या खराब तार नहीं रखना चाहिये। या फिर घर का कोई भी एलेक्ट्रिक अप्लायंस अगर काम करना बंद कर दे तो या तो उसे तुरंत रिपेयर करवाएं या फिर उसे घर से हटा दें।



Click it and Unblock the Notifications
