Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सावन के महीने में अगर पाना है अच्छा भाग्य तो जानें क्या करें और क्या ना करें
हिंदू धर्म के अनुयायी तथा हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग सौर वर्ष के पांचवें महीने को 'श्रावण’ के रूप में मनाते हैं। इसे एक पवित्र महीना माना जाता है जिसमें भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है।
अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार यह महीना जुलाई के अंत में शुरू होता है तथा अगस्त के तीसरे सप्ताह तक रहता है। श्रावण पूर्णिमा से प्रारंभ होता है तथा इस दौरान सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करता है।
इस महीने में कई हिंदू लोग उपवास रखते हैं। विशेष रूप से सोमवार को व्रत रखा जाता है जो भगवान शिव को समर्पित होता है तथा इसे 'श्रावण सोमवार व्रत’ कहा जाता है। कुछ लोग मंगलवार को भी उपवास करते हैं जिसे 'मंगलागौरी व्रत’ कहा जाता है।
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार निम्न तरीकों से आप सफ़लता प्राप्त कर सकते हैं तथा दुर्भाग्य और बुरी शक्तियों से बच कर रह सकते हैं।

क्या करें
1. सुबह जल्दी उठकर पूजा अर्चना करें
सुबह सूर्योदय के पहले उठकर स्नान करें और पास के शिव मंदिर में जाएँ। शिवलिंग पर ठंडे दूध और पानी का मिश्रण चढ़ाएं तथा साथ में "ॐ नम: शिवाय" का जप करते रहें।

प्रतिदिन शिवलिंग की पूजा करें
घर में सिद्ध पारद शिवलिंग (पारे से बना हुआ शिवलिंग) लायें तथा श्रावण के महीने में प्रतिदिन इसकी पूजा करें। इसे ठंडे दूध से नहलाएं तथा फिर ठंडे पानी से नहलाएं। इसे साफ़ करें तथा भगवान को बिल्व पत्र (बेल के पत्ते) और मिश्री चढ़ाएं।

मछलियों को खाना खिलाएं
नियमित रूप से किसी झील, तालाब या नदी पर या ऐसी जगह जाएँ जहाँ पानी के जीव निवास करते हों तथा जीवों को आटे की गोलियाँ खिलाएं। मछलियों को खिलाते समय भगवान शिव का ध्यान करें। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

प्रतिदिन महामृत्युंजय जाप करें
ऐसे लोग जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ रही हैं उन्हें प्रतिदिन महामृत्युंजय का 108 बार जाप करने से लाभ होता है। जिन लोगों को संभव हो वे प्रत्येक श्रावण सोमवार को महामृत्युंजय हवन करें।

यदि शादी में देरी हो तो ऐसा करें
यदि वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं या शादी में देरी हो रही है तो आपको शिवलिंग पर केसर युक्त दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा विश्वास है कि ऐसा करने से संबंधों में आने वाली सारी रुकावटें दूर हो जाती हैं तथा आपको भगवान शिव और देवी पार्वती का आशीर्वाद मिलता है।

गाय को चारा खिलाएं
श्रावण के महीने में गायों को विशेष रूप से भैसों को ताज़ी हरी घास खिलाने से संपन्नता आती है तथा सफलता के नए अवसर खुलते हैं।

गरीबों को खाना खिलाएं
घर इमं सुख शांति बनाये रखने के लिए गरीबों को प्रतिदिन खाना खिलाएं। इससे आपके पूर्वजों की आत्मा को भी शांति मिलती है।

बिल्वपत्र चढ़ाएं
प्रत्येक सोमवार को 21 बेल के पत्ते लें। इस पर चंदन की पेस्ट से "ॐ नम: शिवाय" लिखें तथा इन पत्तों को भगवान शिव को अर्पित करें। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जायेंगी।

घर में गौमूत्र का छिडकाव करें
इस पूरे महीने के दौरान अपने पूरे घर में ताज़े गौमूत्र का छिडकाव करें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है तथा सफ़लता प्राप्त होती है।

अभिषेक
प्रत्येक श्रावण सोमवार को "रूद्र अभिषेक" या केवल अभिषेक करने से मंगल दोष से संबंधित समस्याएं कम हो जाती हैं।

क्या न करें
कुछ ऐसे बातें है जिन्हें श्रावण के महीने में नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप न केवल नकारात्मक उर्जा को आकर्षित करते हैं बल्कि आपके घर से शांति और समृद्धि भी चली जाती है।

मांसाहार तथा शराब का सेवन न करें
श्रावण के महीने में मांसाहार न करें तथा शराब का सेवन भी न करें।

सांप को न मारें
श्रावण के महीने में सांप को न मारें। भगवान शिव को सांप अत्यंत प्रिय है।



Click it and Unblock the Notifications
