Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
बैसाखी 2022: जानिए कैसा लगा सिखों के नाम के साथ सिंह और क्यों हुई खालसा पंथ की स्थापना
बैसाखी का त्यौहार सिख धर्म के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह सिख समुदाय के लोगों के लिए नए साल का दिन होता है, साथ ही बैसाखी का धार्मिक महत्व भी है। हर साल विक्रम संवत के पहले महीने में यह पर्व आता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कुछ जगहों के अलावा इस त्यौहार को और भी कई राज्यों में अलग नामों से मनाया जाता है, जैसे असम में बिहु, केरल में पुरम विशु आदि।
वैसे बैसाखी का महान पर्व किसानों का होता है। इस दिन लोग पकी हुई रबी की फसल को काटते हैं और यह उनके लिए किसी जश्न से कम नहीं होता है। इस बार यह त्यौहार 14 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा। बैसाखी से जुड़ी और भी कई खास बातें हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे।

होली दीपावली से कम नहीं बैसाखी का त्यौहार
वैसे तो बैसाखी कई राज्यों में अलग अलग तरह से मनाई जाती है लेकिन पंजाब और हरियाणा में इसकी काफी धूम रहती है। लोग कई दिनों पहले से ही इस त्यौहार की तैयारियां करने लगते हैं। घर की साफ सफाई से लेकर नए कपड़ों की खरीदारी, स्वादिष्ट पकवान आदि बनाए जाते हैं। बैसाखी के दिन लोग गुरुद्वारे जाते हैं और वहां पाठ भी करते हैं। इसके अलावा गुरुद्वारों में लंगर का भी आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर कई जगहों पर मेले लगते हैं।

भांगड़े के बिना अधूरी है बैसाखी
इस दिन लोग अपनी पकी हुई फसल को देखकर बहुत ही खुश होते हैं। यह दिन फसल की कटाई का होता है, इसलिए लोग इसे पर्व के रूप में मनाते हैं। सिखों का कोई भी त्यौहार उनके खास नृत्य भांगड़ा के बिना अधूरा होता है। लोग खुशी मनाने के लिए जमकर भांगड़ा भी करते हैं।

खालसा पंथ की हुई थी स्थापना
सिख धर्म के 10वें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने 13 अप्रैल सन् 1699 में आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। जब मुगलों का अत्याचार बढ़ गया था तब उनका मुकाबला करने के लिए गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ बनाया था। इसके बाद स्वयं गुरु गोविंद सिंह जी ने गुरुओं की वंशावली को भी खत्म कर दिया था। यही वह दिन था जब सिख समुदाय के लोगों ने अपने नाम के साथ सिंह लगाना शुरू किया था। बैसाखी के दिन आनंदपुर साहिब में बड़े उत्सव का आयोजन किया जाता है।

बैसाखी पर गंगा में स्नान करना होता है शुभ
प्रत्येक वर्ष बैसाखी का त्यौहार मेष संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं जिसे मेष संक्रांति कहते हैं। इस दिन हिंदू धर्म के लोग गंगा और दूसरी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।

आकाश में विशाखा नक्षत्र
बैसाखी के दिन को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस शुभ अवसर पर सिखों के अलावा हिंदू समुदाय के लोग मेष संक्रांति मनाते हैं, साथ ही इस दिन आसमान में विशाखा नक्षत्र होता जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications