Latest Updates
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें
घर में आएगा धना-धन पैसा, अगर राशि अनुसार ऐसे खुश करेंगे मां लक्ष्मी को
आज लोंगो की जिंदगी में रूपया-पैसा ना हो तो घर की बुरी हालत हो जाती है। इससे घर में खुशी आती है और बिगड़े हुए सारे काम बनने लगते हैं। हम चाह कर भी यह नहीं कह सकते कि हमें धन की आवश्यकता नहीं है। आज शुक्रवार है, यानी की मां लक्ष्मी जी का दिन है। शुक्रवार के दिन यदि देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाए तो घर में सुख-समृद्धि बरसती है और धन की कभी कमी नहीं होती।

हिंदू मान्यता के अनुसार शुक्रवार को लक्ष्मी का पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है। इसलिए वे लोग जो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे होते हैं शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं। इस दिन व्रत रखने का भी प्रावधान है।
अगर आप भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो अपनी राशि अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय जरुर आजमाएं। इसके लिए हिंदू धर्म में कई उपाय, पूजन, आराधना और मंत्र-जाप आदि का विधान है। जानिए ज्योतिष के अनुसार किस राशि को क्या उपाय करना चाहिए:

मेष राशि
अगर आपकी राशि मेष है तो आज यानी की शुक्रवार के दिन किसी से कोई भी चीज़ मुफ्त में नहीं लेनी चाहिये। इसके साथ ही अपने जेब में हमेशा लाल रंग का रूमाल रखें। यही नहीं अगर घर के आस पास कोई गाय है तो उसे रोटी अवश्य खिलाएं।

वृष राशि
आपको अपने और अपने भाग्य पर विश्वास करना चाहिये। अपने सभी कार्य बिना किसी की सहायता के स्वयं करें। देवी लक्ष्मी के मंदिर में जाकर विधि-विधान के साथ पूजा करें। इससे माता प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगीं।

मिथुन
इस दिन मिथुन राशि मांस-मछली ना खाएं तो अच्छा रहेगा। विधि-विधान पूर्वक मां लक्ष्मी की आराधना करें और 12 साल से कम उम्र की लड़कियों को भोजन कराएं एवं अपने सामर्थ्यानुसार कुछ उपहार दें। इसके साथ ही सूर्य देव संबंधी उपचार भी करें।

कर्क राशि
आपको माता दुर्गा का नियमित रूप से पाठ करना चाहिये। कहीं तीर्थयात्रा पर जाएं एवं ध्यान रहे तीर्थयात्रा पर जाते समय किसी को न रोकें। इसके साथ ही माता जी के चरणों में चांदी और चावल चढ़ाकर अपने पास रखें। माता-पिता की सेवा करें। किसी धार्मिक स्थान पर लोगों को पानी पिलाएं और सेवा करें। इस दिनर यदि संभव हो तो गरीब लोगों को दान भी दें।

सिंह
आपको किसी गरीब को अन्न का दान देना चाहिये। धार्मिक कार्यों में अपना मन लगाएं। किसी भी शुभ कार्य के लिए जाने से पहले कुछ मीठा खाएं।

कन्या
आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी को भी बुरा भला ना बोलें। नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ कर छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें। अगर आप चाहें तो चांदी का छल्ला धारण कर सकते हैं।

तुला
अगर आज आप किसी से पैसे लेने जा रहे हैं तो माथे पर टीका जरुर लगावा लें। साथ ही किसी गाय को हरी घास खिलाएं। और नियमित रूप से माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।

वृश्चिक
आपको आज किसी से मुफ्त में कोई चीज़ नहीं लेनी चाहिये। प्रातःकाल शहद का सेवन करें और हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं।

धनु
यह जातक माता को प्रसन्न करने के लिए तंदूर की मीठी रोटी बनाकर गरीबों को खिलाएं।

मकर
मां लक्ष्मी की पूजा नियमित करें। आज अपनी जुबान पर लगाम रखें और किसी को बुरा भला ना बालें। मंदिर में अखरोट चढ़ाएं और प्रसाद के रूप में कुछ घर लेकर आएं। ध्यान रहे, घर के किसी भी हिस्से में अधेरा न रखें।

कुंभ
आपको नियमित रूप से मां लक्ष्मी जी की पूरा करनी चाहिये। इसकी के साथ चांदी का एक टुकड़ा हमेशा अपने पास में रखें। शुक्रवार को व्रत करें।

मीन
आप किसी की मदद ना लें और खुद ही आत्मनिर्भर बनें। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले अपने जीवनसाथी एवं घर के बड़ों से सलाह अवश्य ही लें।



Click it and Unblock the Notifications











