Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Penumbral Lunar Eclipse: 5 जून को है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें इस दौरान सूतक काल लगेगा या नहीं
ज्योतिष जानकारों और पंचांग के मुताबिक साल 2020 में चार चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहले चंद्र ग्रहण की तिथि 10 जनवरी, दूसरे की 5 जून, तीसरे की 5 जुलाई और चौथे चंद्र ग्रहण की तारीख 30 नवंबर बताई गयी है।

इतना ही नहीं, इस साल लगभग एक महीने में तीन तीन ग्रहण का सामना करना होगा। 5 जून को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। इसके बाद 5 जुलाई को फिर से चंद्र ग्रहण लगेगा जो साल का तीसरा चंद्र ग्रहण होगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 5 जून को लगने वाले चंद्र ग्रहण में सूतक काल होगा या नहीं, साथ ही जानते हैं इस दिन किस तरह की सावधानियां बरतने की जरुरत है।

5 जून को लगने वाले चंद्रग्रहण का समय
5 जून की रात 11 बजकर 15 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा जो 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जून का यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठ नक्षत्र में लग रहा है। इस रात 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी।

क्या 5 जून को लगेगा सूतक?
ज्योतिष के विद्वानों के मुताबिक 5 जून को लगने वाले चंद्र ग्रहण को 'मांद्य चन्द्र ग्रहण' कहा गया है। मांद्य का अर्थ होता है न्यूनतम। इसे उपछाया ग्रहण भी कहा गया है इसलिए इसमें सूतक नहीं माना जाएगा। इस चंद्रग्रहण के सूतक काल को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है।

ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ख्याल
ग्रहण शुरू होने से लेकर उसके समाप्त हो जाने तक कोई भी नया काम शुरू न करें।
ग्रहण के समय तुलसी को छूना शुभ नहीं माना जाता है।
ग्रहण के दौरान उपवास रख लें। अपने खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते ग्रहण के पहले ही डाल लें।
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और साथ ही धारदार औजारों का इस्तेमाल न करे।



Click it and Unblock the Notifications
