Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
महाशिवरात्रि 2019: इन चीजों से होते है शिवजी क्रोधित, पूजा में नहीं करें इनका प्रयोग
महाशिवरात्रि का पावन पर्व भोलेनाथ के भक्तों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होता, यही वजह है कि शिव भक्त इस दिन का इंतजार बहुत बेसब्री से करते हैं। इतना ही नहीं, महादेव को प्रसन्न करने के लिए लोग अपनी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं।
ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त महाशिवरात्रि पर सच्चे मन से शिवजी की पूजा अर्चना करता है भगवान उसके सभी कष्ट हर लेते हैं और उसका जीवन सफल हो जाता है। महाशिवरात्रि ना सिर्फ भोलेनाथ से जुड़ा हुआ है बल्कि इसका संबंध देवी पार्वती से भी है क्योंकि इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

आपको बता दें इस बार महाशिवरात्रि 4 मार्च सोमवार को है। सोमवार को शिवजी का दिन कहा जाता है इसलिए इस बार इसे बड़ा ही शुभ संयोग माना जा रहा है।
महाशिवरात्रि पर महादेव के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिलती है। लोग शिवजी की पूजा करते हैं, साथ ही व्रत भी रखते हैं। हर कोई भोलेनाथ की आराधना कर अपने सभी दुखों से मुक्ति पाना चाहता है। इस दिन लोग शिवलिंग पर दूध, दही, बेलपत्र, भांग आदि जैसी चीजें अर्पित करते हैं। ये सारी चीजें भगवान को काफी पसंद हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें महादेव को अर्पित करने से वे खुश नहीं बल्कि क्रोधित होते हैं।
वहीं दूसरी ओर व्रत रखने वाले भक्तों को भी कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो उन्हें अपनी उपासना का शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाता। तो आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि आप कैसे शिवजी की कृपा पाकर अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं।
शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें

1. तुलसी
जिस प्रकार गणेश जी की पूजा में तुलसी के पत्ते का प्रयोग वर्जित माना गया है, ठीक उसी प्रकार शिवजी को भी तुलसी अर्पित नहीं करनी चाहिए। कहते हैं तुलसी का जन्म जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा के अंश से हुआ था और भगवान विष्णु ने इन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

2. काले तिल
शिवजी को काले तिल भूलकर भी ना चढ़ाएं कहा जाता है यह भगवान के मैल से उत्पन्न हुआ था।

3. हल्दी
शिवजी को हल्दी अर्पित ना करें। यह भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है इसलिए इसका प्रयोग उनकी पूजा में करना शुभ माना जाता है।

4. अक्षत
अकसर किसी भी पूजा में हम भगवान को अक्षत यानी चावल चढ़ाते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि टूटे हुए चावल को अशुद्ध माना जाता है इसलिए इनका प्रयोग महादेव की ही पूजा में नहीं बल्कि किसी भी पूजा में नहीं करना चाहिए।

5. कुमकुम
कुमकुम सौभाग्य से जुड़ा है इसलिए शिवजी की पूजा में यह वर्जित माना गया है।

महाशिवरात्रि पर करें इन नियमों का पालन
अगर आप महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं तो इन बातों का आप जरूर ख्याल रखें।
1. एक ओर जहां महाशिवरात्रि पर कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं, वहीं कुछ लोग फलों और जल का सेवन करते हैं। अगर आपने निर्जल व्रत नहीं रखा है तो आप फलों के अलावा दूध, दही या चाय का सेवन कर सकते हैं।
2. आप शुद्ध देसी घी में आलू तलकर या फिर साबूदाना भी खा सकते हैं। ध्यान रहे खाने की चीजों में सेंधा नमक का प्रयोग होना चाहिए।
3. आप काजू, किशमिश या बादाम भी खा सकते हैं।
4. अगर आपने महाशिवरात्रि पर व्रत रखा है तो आप कुट्टू के आटे से बनी पूड़ियां खा सकते हैं या फिर दूध से बनी ठंडाई भी पी सकते हैं।
5. महाशिवरात्रि पर सिर्फ व्रत और पूजा का ही महत्व नहीं होता बल्कि इस दिन रात भर जागकर भोलेनाथ का ध्यान करना चाहिए। साधना सिद्धि के लिए एकांत और शांत वातावरण की जरूरत होती है इसलिए शिवजी को रात्रि बहुत प्रिय है।



Click it and Unblock the Notifications