Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जुलाई की इस तारीख को है नाग पंचमी, नाग देव की पूजा करने के लिए जान लें शुभ मुहूर्त
हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देव की पूजा अर्चना करने से उनकी कृपा बनी रहती है। प्राचीन समय से ही नागों को देवता के रूप में पूजा जाता आया है। यह परंपरा आज भी मौजूद है और नाग पंचमी के दिन नाग देव की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन उनकी आराधना करने से आशीर्वाद मिलता है और कई वांछित फल की भी प्राप्ति होती है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 25 जुलाई को मनाया जाएगा।

नाग पंचमी का मुहूर्त 2020
पंचमी तिथि प्रारंभ: 14:33 (24 जुलाई 2020)
पंचमी तिथि समाप्ति: 12:01 (25 जुलाई 2020)
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: 05:38:42 बजे से 08:22:11 बजे तक
अवधि: 2 घंटे 43 मिनट

नाग पंचमी की पूजा विधि
नाग पंचमी के दिन यदि नाग के दर्शन हो जाएं तो इसे शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन पूजा अर्चना करने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। माना जाता है कि सर्पदंश के भय से भी मुक्ति मिलती है।
नाग पंचमी की पूजा विधि के अनुसार इस दिन पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, अनन्त, वासुकि, कर्कट और शंख नामक अष्टनागों को पूजा जाता है। गौरतलब है कि भगवान शिव के गले में जो नाग है उसका नाम वासुकि है। नाग पंचमी की पूजा करने वाले जातकों को चतुर्थी के दिन एक बार भोजन करना चाहिए और पंचमी के दिन उपवास रहना चाहिए। आप पूजा के लिए नाग का चित्र या मिट्टी से सर्प की मूर्ति बनाकर लकड़ी की चौकी के ऊपर स्थापित कर दें। अब रोली, हल्दी, अक्षत और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। इसके बाद कच्चे दूध में ही घी और चीनी मिलाकर सर्प देवता को अर्पित कर दें। सर्प देवता की आरती उतारें और नाग पंचमी की कथा सुनकर उनका आशीर्वाद पाएं।

खास संयोग
इस बार नागपंचमी 25 जुलाई को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। इस दौरान मंगल वश्चिक लग्न में होने वाला खास संयोग यह है कि इसी दिन कल्कि भगवान की जयंती भी है। साथ ही इसी दिन विनायक चतुर्थी व्रत का पारण भी होगा।
जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें नागपंचमी का व्रत अवश्य करना चाहिए। सपने में सांप दिखाई देते हैं या सांप को लेकर मन में अधिक भय रहता है तो इस दिन पूरे विधि विधान से पूजा करें।



Click it and Unblock the Notifications
