Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
नवरात्रि 2020: इस दिन होगा दुर्गा अष्टमी पूजन, जानें मुहूर्त-पूजा विधि तथा मंत्र
नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला उत्सव है। इस दौरान माता के अलग अलग रूपों की पूजा तथा आराधना की जाती है। साल 2020 में शारदीय नवरात्रि का पर्व उस समय आया है जब देश और दुनिया कोरोना जैसे संकट में है।

इस महामारी के कारण त्योहार का रंग फीका तो पड़ा है मगर लोगों की आस्था में किसी तरह की कमी नहीं आयी है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के समय में माता दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस साल अष्टमी किस दिन रहेगी और इस तिथि का क्या महत्व है।

अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। यह मां दुर्गा का आठवां स्वरूप हैं। इस दिन को महाष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है। माता पार्वती ने कई वर्षों तक तपस्या की थी और उसके बाद भगवान शिव ने उन्हें गौर वर्ण का वरदान दिया था। इस वजह से वह महागौरी भी कहलायी जाती हैं। महागौरी की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

साल 2020 में अष्टमी पूजा की तिथि और मुहूर्त
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 23 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर
अष्टमी तिथि समाप्त: 24 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर

अष्टमी के दिन कन्या पूजन
छोटी कन्याओं को माता का ही रूप समझा जाता है। नवरात्रि के समय में इनकी विशेष पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन अर्थात अष्टमी पर कुंवारी कन्याओं को पूजने और भोजन कराने की परंपरा है। अष्टमी के अलावा कई लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं। माना जाता है कन्याओं की सेवा करने से माता प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है।

अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा करने की विधि
महागौरी की पूजा करने के लिए भक्त पीले रंग के वस्त्र धारण करे। माता के सामने दीप जलाएं। अब उनका ध्यान करें। माता गौरी को सफेद या पीले रंग के फूल चढ़ाएं औऱ उनके मंत्रों का जाप करें। इसके बाद मध्य रात्रि में इनकी पूजा करें।

अष्टमी के विशेष मंत्र
मां महागौरी बीज मंत्र
श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।
महागौरी मंत्र
1. माहेश्वरी वृष आरूढ़ कौमारी शिखिवाहना।
श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृष वाहना।।
2. ओम देवी महागौर्यै नमः।



Click it and Unblock the Notifications