Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Penumbral Lunar Eclipse: जून के पहले हफ्ते में ही लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी जानकारी
लॉकडाउन के साथ तालमेल बैठाते हुए अब जून के महीने में पहुंच चुके हैं। साल 2020 में जून माह में एक नहीं बल्कि दो ग्रहण होने वाले हैं। ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि 5 जून को पड़ रही है। आपको बता दें कि 5 जून को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण 3 घंटे और 18 मिनट तक रहेगा। जून 2020 की 21 तारीख को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण क्यों खास है और क्या ये भारत में नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है और यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसी स्थिति तभी बनती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा क्रमानुसार एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। जून 5 को उपच्छाया चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह तब लगता है जब पृथ्वी की परिक्रमा करने के दौरान चंद्रमा पेनुम्ब्रा अर्थात धरती की परछाई के हल्के से भाग से होकर गुजरता है।

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण का समय शुरू - 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट पर
परमग्रास चंद्र ग्रहण - 6 जून को सुबह 12 बजकर 54 मिनट पर
उपछाया चंद्र ग्रहण से अंतिम स्पर्श - 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट पर
चंद्र ग्रहण का कुल समय - 3 घंटे और 18 मिनट

पूरे भारत में दिखेगा ग्रहण
इस ग्रहण को एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग देख सकेंगे। मगर उपछाया चंद्र ग्रहण होने की वजह से लोगों को सामान्य चांद और इस ग्रहण वाले चांद के बीच ज्यादा परिवर्तन नजर नहीं आएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के बजाय उपछाया ग्रहण होने के कारण चांद मलिन अर्थात थोड़ा मटमैला सा दिखाई देगा।

साल 2020 के चंद्र ग्रहण
गौरतलब है कि साल 2020 में चार चंद्र ग्रहण हैं। जनवरी में एक हो चुका है। 5 जून के बाद जुलाई और फिर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण नवंबर में लगने वाला है।



Click it and Unblock the Notifications











